हाल ही में आयी फिल्म ‘द केरल स्टोरी’ वैसे तो शुरुआत से ही काफी विवादों में रही हैं लेकिन बावजूद इसके ‘द केरल स्टोरी’ फिल्म लगातार रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही हैं आपको बता दें की फिल्म पहले ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार चुकी है इतना ही नहीं अब ये फिल्म 150 करोड़ के क्लब में शामिल होने वाली है.,फिल्म की अच्छी कमाई के साथ ही फिल्म को लेकर काफी विवाद में हुए हैं और अभी तक जारी हैं जंहा कई राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री कर दिया हैं तो वंही दूसरी और बंगाल और तमिलनाडु जैसे राज्यों ने इस फिल्म को बैन कर दिया हैं अब इस बीच ये मामला सामने आया जब जम्मू कश्मीर में फिल्म की वजह से बवाल हो गया और दो गुट आपस में भिड़ गए जिसके चलते 5 मेडिकल छात्र घायल हो गए|
क्या हैं पूरा मामला
दरअसल जम्मू कश्मीर के एक बॉयज हॉस्टल में मेडिकल छात्रों को लेकर ये बवाल हुआ है. छात्रों के दावे के मुताबिक, विवाद तब शुरू हुआ जब एक एमबीबीएस के प्रथम वर्ष के छात्रों के लिए बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में ‘द केरल स्टोरी’ को अच्छी फिल्म बताया था. इस ग्रुप में एक छात्र ने फिल्म की तारीफ की, जिसके बाद उसका हॉस्टल में ही विरोध होना शुरू हो गया. उसके साथ कथित तौर पर मारपीट भी की गई. मारपीट के बाद हॉस्टल में बवाल और बढ़ गया और कुछ बाहरी लोग भी हॉस्टल में आ गए और दो ग्रुपों में मारपीट होने लगी. बता दें कि इस ग्रुप का इस्तेमाल केवल कॉलेज से जुड़े अपडेट डालने के लिए किया जाता था|
मेहबूबा मुफ़्ती ने क्या बोला
इसी बीच मुफ्ती ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि “केंद्र सरकार हिंसा भड़काने वाली फिल्मों को प्रोत्साहित कर रही है, इसके साथ ही उन्होंने उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से अनुरोध किया है कि मामले में संज्ञान लें और दोषियों को सजा दिलाएं” तो वंही इसी दौरान इस घटना के बाद पुलिस की तरफ से भी मामले की जांच की जा रही है|

