मेरठ में दिन निकलते ही डबल मर्डर की घटना से सनसनी फैल गई ।घर में घुसकर दम्पत्ति की गला रेत कर हत्या कर दी गई है ।पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर है हत्या से जुड़े सबूत तलाश रही है। वहीं पुलिस अधिकारियों की माने तो रिश्तो में अनबन के कारण कत्ल की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल पुलिस मर्डर के हर एंगल पर जांच में जुटी है।
घटना मेरठ के थाना नौचंदी क्षेत्र के शास्त्री नगर डी -ब्लॉक की है जहां आज सुबह घर में मौजूद दंपत्ति की लाश मिलने से हड़कंप मच गया। पड़ोसी ने घर में मर्डर की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची खुद एसएसपी और आईजी ने घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया।
हत्या के खुलासे के लिए पुलिस इलाके की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाल रही है। एसएसपी मेरठ रोहित सजवाण की माने तो इस घर में चार लोग रहते हैं। जिसमें ऊपर की मंजिल पर रह रहे दंपति का गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घर में लूटपाट जैसी कोई घटना नहीं हुई है। घर के अंदर मृतक के माता -पिता भी रहते हैं। माना जा रहा है कि रात को खाना खाने के बाद हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस देख रही है कि घर के अंदर कौन आया और किसने इस घटना को अंजाम दिया है ।हालांकि अभी तक की विवेचना में रिश्तो में अनबन के कारण कत्ल की आशंका जताई जा रही है।a

