उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज विभिन्न विकास परियोजनाओं और विभागों के कामकाज की समीक्षा करेंगे जिसके लिए उन्होंने लखनऊ के 5 कालिदास मार्ग स्तिथ अपने सरकारी आवास पर उच्चाधिकारियों की बैठक भी बुलाई हैं सूत्रों की माने तो इस बैठक में सीएम योगी उन परियोजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे जिनका बजट जारी हो चुका हैं ‘|
तो वंही दूसरी और उत्तर प्रदेश बेसिक शिक्षा परिषद् से सम्बद्ध विद्यालयों में 20 मई से ही ग्रीष्मावकाश शुरू होगा परिषद् के सचिव प्रताप सिंह बघेल ने सभी बेसिक शिक्षाधिकारियों को भेजे सर्कुलर में बताया हैं की इस साल ग्रीष्मावकाश 20 मई से शुरू होगा और 15 जून को खत्म होगा |

