आज सुबह दिल्ली के एक स्कूल को बम से उड़ान की धमकी मिली है,आपको बता दें की ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई, खबर मिलते ही पुलिस अपनी जांच में जुट गई है इतना ही नहीं साउथ दिल्ली के कई स्कूलों में इससे पहले भी इस तरह के धमकी भरे मेल मिल चुके हैं.सूत्रों की माने तो दिल्ली के अमृता स्कूल को ईमेल के जरिए बम से उड़ान की धमकी दी गई है इसी के साथ अमृता स्कूल साउथ दिल्ली के पुष्प विहार इलाके में है आज सुबह के वक्त स्कूल को ये धमकी ईमेल के जरिए दी गई|
क्या कहा पुलिस प्रशासन ने
आपको बता दें की दक्षिण जिला डीसीपी चंदन चौधरी ने बताया कि मेल आने के बाद स्कूल में चेकिंग अभियान शुरू किया गया। सभी जगह चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान पुलिस को कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। उनका कहना है कि यह पता किया जा रहा है कि यह मेल कहां से और किसने भेजी है।
हालांकि इससे पहले भी ऐसी ही धमकी मिली कई बार भी मिल चुकी हैं |
इससे पहले और कँहा मिली धमकी
दरअसल इससे पहले डिफेंस कॉलोनी स्थित इंडियन पब्लिक स्कूल और डीपीएस मथुरा रोड में बम रखे होने की दो दो बार सूचना मिल चुकी हैं जिसमे 26 अप्रैल को मथुरा रोड स्थित दिल्ली पब्लिक स्कूल को ई-मेल के जरिए बम की धमकी मिली थी,जिसके बाद पुलिस टीम को मौके पर पहुंची,लेकिन जांच में कोई भी संदिग्ध चीज नहीं मिली थी इसी दौरान,12 अप्रैल को साउथ दिल्ली के डिफेंस कॉलोनी थाना इलाके के सादिक नगर में स्थित एक स्कूल को बम से उड़ाने की मिली थी हालांकि वंहा भी पुलिस को जांच में कुछ संदिग्ध चीज नहीं मिली थी |

