उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन के खिलाफ लुकआउट जारी कर दिया गया है आपको बता दें की कुछ दिन पहले ही पुलिस ने शाइस्ता को भी माफिया घोषित करार किया था दरअसल पत्नी शाइस्ता परवीन के विदेश भागने की फिराक के बीच पुलिस ने ये बड़ा कदम उठाया है,उमेश पाल शूटआउट केस में शाइस्ता परवीन पर 50 हज़ार रुपए का ईनाम है सिर्फ शाइस्ता ही नहीं उसके साथ ही पांच – पांच लाख रुपए के इनामी शूटर साबिर और बमबाज गुड्डू मुस्लिम के खिलाफ भी लुकआउट का सर्कुलर जारी हुआ है ताकि सभी विदेश न भाग सकें |
क्या कहा पुलिस ने
दरअसल बमबाज गुड्डू मुस्लिम और साबिर का कुछ पता नहीं चल सका है इसी के साथ शाइस्ता भी फ़िलहाल फरार है इस दौरान पुलिस का कहना है कि इन सभी आरोपियों की विदेश भागने की पूरी पूरी आशंका हैं ,इतना ही नहीं पिछले कई दिनों से शाइस्ता के मुंबई में होने की भी खबर मिल रही है आपको बता दें की इसी आधार पर शाइस्ता व साबिर, गुड्डू के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी किया गया है। खुफिया एजेंसी की रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस की ओर से नोटिस जारी की गई है, ताकि कोई भी आरोपित देश छोड़कर बाहर न भाग सके आपको बता दें की लुकआउट नोटिस की सूचना देश के सभी इंटरनेशनल एयरपोर्ट और बंदरगाहों को भेजी गई है सिर्फ इतना ही नहीं हवाई व जल मार्ग से भी शाइस्ता परवीन और उसके शूटर्स विदेश नहीं जा सकेंगे |

