राघव-परी ने 13 मई को दिल्ली के कपूरथला में सगाई कर ली जिसके बाद से अब कपल के फोटो सोशल मीडिया पर छाएं हुए हैं। सगाई में बॉलीवुड समेत राजनीति के लोग भी शामिल हुए क्योंकि राघव चड्ढा राजनीति से जुड़े हैं तो दिल्ली के सीएम केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान शामिल हुए। परी ने राघव के लिए माही गाना गाया जिसके बाद राघव भी खुद को रोमांस करने से रोक नहीं पाए और परी के गालों पर किस किया।
इंगेजमेंट के बाद कपल ने केक कट किया और डांस किया जिसके बाद राघव और परी ने किस किया और कपल प्यार में पूरी तरह से डूबा हुआ नजर आया। सगाई में परी ने फेमस डिजाइनर मनीष मल्होत्रा का सूट पहना, मिनिमल मेकअप के साथ न्यूड लिपस्टिक और कुंदन के सेट के साथ अपने लुक कंप्लीट किया। वहीं राघव चड्ढा ने अचकन कुर्ता पहना था और सिंपल लुक के साथ वो काफी एट्रेटिक्व लग रहे थे।
परी राघव की सगाई को लेकर परी की मां ने सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए भावुक नोट लिखा- मैं खुद को वास्तव में धन्य मानती हूं, भगवान का थैंक्यू करती हूं। आपकी लाइफ में ऐसी वजहें हैं जो आपको बार-बार और हर समय यह विश्वास दिलाते हैं कि वहां एक भगवान है। यह उनमें से एक है ट्रूली ब्लेश्ड, थैंक्यू गॉड। मैं आप सभी को धन्यवाद देना चाहती हूं जो पहुंचे हैं और उन्हें जो आपने आशीर्वाद और शुभकामनाएं दी हैं।”


परिणीति की मां ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरी पर भी एक्ट्रेस की इंगेजमेंट सेरेमनी की इनसाइड झलक शेयर की है। तस्वीरों में वह अपने परिवार और करीबी रिश्तेदारों के साथ पोज देती नजर आ रही थीं। तस्वीरों में से एक में प्रियंका चोपड़ा भी दिखीं, जो परिणीति के स्पेशल डे के लिए लंदन से आई थीं।

