उत्तर प्रेदश के आगरा से एक अजब गजब मामला सामने आया है जिसमें एक पत्नी ने अपने पति की शराब लत छुड़ाने के लिए खुद शराब पीना शुरू कर दिया जिसके बाद पति-पत्नी दोंनो के बीच बहस बाजी भी काफी होती। इतने विवाद के बाद पति परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए पहुंचा तो वहां दोंनो ने एक दूसरे पर शराब पीने के आरोप मंडने शुरू कर दिए पति का आरोप है कि पत्नी शराब पीती है। शराब पीकर उसकी इज्जत उतार देती है। चौराहे पर हंगामा करती है।
पति अपने साथ सबूत काउंसलर के पास वीडियो लेकर भी गया जिसमें पत्नी उसके पीछे दौड़ते हुए गालियां दे रही है और पति डर के मारे लगातार आगे आगे भागे जा रहा है और अपने आप को बचाने की कोशिश कर रहा है। पत्नी गालियां भी दे रही है। इसके बाद पत्नी ने अपनी बात को रखना शुरू किया और कहा पहले ये खुद शराब पीकर आता था और मेरे साथ मारपीट करता था, गालियां देता था इसलिए मैनें उसी भाषा में सबक सिखाने के लिए शराब पीने की एक्टिंग की।
पत्नी ने यहां साबित कर दिया कि जैसी बीमारी वैसा ही इलाज। उसने काउंसलर को बताया कि बस वो अपने पति की शराब लत को छुड़ाना चाहती थी इसके लिए उसने बस शराब पीने की एक्टिंग की वरना मैं शराब पीती नहीं हूं और ना कभी छुई है। जिसके बाद काउंसलर ने दोंनो पक्षों की बात सुनने के बाद लिखित समझौता कराया और पति को हिदायत दी है कि वो शराब ना पिए। जिसके बाद पति ने हामी भरते हुए कहा कि वो केवल सप्ताह में एक बार शराब पीएगा और पत्नी को मारेगा नहीं और ना गाली देगा। कहतें हैं ना एक भारतीय पत्नी पति क लाइन पर लाने के लिए उतारू हो जाए तो साम दाम दंड भेद हर तरीके अपनाती है।

