रायबरेली नगर निकाय चुनाव में वार्ड नंबर 11 की सभासद प्रत्याशी पुष्पा यादव जिन का चुनाव निशान था उगता सूरज उस सूरज की चमक अब वार्ड नंबर 11 में दिखाई देगी उन्होंने मीडिया से बात करते हुए बताया कि दिक्कतें मेरे वार्ड में बहुत थी जिसको देखते हुए मैंने मन बना लिया था कि आने वाले निकाय चुनाव में मैं इन वार्ड वासियों की समस्याओं को लेकर मैदान में जरूर करूंगी।
पुष्पा यादव ने आगे कहा कि जिसके लिए कड़ी मेहनत और परिश्रम करने के बाद हमारी वार्ड की जनता ने हम को आशीर्वाद दिया है और यह आशीर्वाद जाया नहीं जाएगा सबसे पहले मेरा काम यही होगा शपथ ग्रहण समारोह के बाद प्रमुख जो वार्ड की समस्याएं हैं उनको दूर करना है क्योंकि यह वार्ड की जनता ने जिस तरह से भरोसा दिला कर मुझे विजयश्री दिलाई है मैं इसे किसी भी तरह से नजरअंदाज नहीं कर सकती।
मेरे वार्ड की देवटूल जनता ने मुझे आशीर्वाद दिया है और काम करने का अवसर प्रदान किया है जिसके लिए मैं लगातार तत्पर प्रयास करती रहूंगी और अपने नगर पालिका अध्यक्ष सत्रोहन सोनकर जी से भी मेरे वार्ड का उद्धार हो सके इसके लिए जी तोड़ मेहनत करूंगी और आने वाले 5 सालों के बाद जब चुनाव आएगा तो यह 11 नंबर वार्ड रायबरेली में आदर्श वार्ड में गिना जाए ऐसा प्रयास करने का काम करूंगी।
साथ ही उन्होंने वार्ड की जनता का भी धन्यवाद दिया और साथ ही सभी मीडिया कर्मियों को भी धन्यवाद ज्ञापित करते हुए जरूर कहा है कि अगर मेरी काम में कोई कमी दिखे तो आप मुझे अवगत कराएं मैं अपने घर के बाहर एक बोर्ड जरूर लगाऊंगी जिसमें लिखा होगा कि 24 घंटे आपकी बेटी आपकी बहन आपकी सेवा के लिए तात्पर्य रहेगी और उसमें मेरा मोबाइल नंबर भी लिखा होगा जिस पर वह फोन कर सकते हैं और अपनी समस्याओं को बता सकते हैं कह सकते हैं चिट्ठी या पत्री के माध्यम से भी मुझे अवगत कराते रहें ताकि मैं जनता के बीच रहूं और जनता के दिल में रहूं।

