मैनपुरी रोड पर रविवार की रात बाइक सवार बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान बाइक सवार दो बदमाश घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना की सूचना पर पहुँचे एसपी आर ए ने घटना का जायजा लिया। दोनों बदमाशों का इलाज जारी है।
पुलिस को लोगों से सूचना मिली कि मैनपुरी रोड पर बाइक सवार बदमाश फायरिंग कर रहे हैं। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक हरवेंद्र मिश्रा, एसओजी की टीम, सीओ सिरसागंज, सीओ शिकोहाबाद ने बदमाशों की घेराबंदी शुरू कर दी। पुलिस से घिरता देखकर बदमाश रघुवर दयाल कॉलेज वाली सड़क पर भागने लगे। पुलिस को पीछा करते देखकर बदमाशों ने पुलिस बल पर फायरिंग करदी।
पुलिस ने फायरिंग से बचते हुए जबाबी फायरिंग की। पुलिस की फायरिंग में बाइक सवार बदमाशों के गोली लग गई। जिससे वह घायल होकर बाइक से गिर पड़े। पुलिस ने दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। सूचना पर मिलते ही एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह मौके पर पहुँच गए।
घटना स्थल का पूरा जायजा लेकर बदमाशों से पूछताछ की। इस बारे में एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह ने बताया कि पकड़े गए बदमाशो पर 25 25 हजार रुपए का इनाम था। दोनों ने शिकोहाबाद व मक्खनपुर क्षेत्र में शराब के ठेके पर लूटपाट की थी। तभी से पुलिस एसओजी तलाश में जुटी हुई थी। सूचना मिली कि बाइक सवार बदमाश फायरिंग कर रहे हैं। तो एसओजी, सिरसागंज सीओ, शिकोहाबाद सीओ सहित मौके पर पहुँचकर घेराबंदी की तो बदमाशों ने फ़ायरिंग की। जबाबी फ़ायरिंग में दो बदमाशों को गोली लगी है।
बदमाशों से लूट में प्रयुक्त बाइक, अवैध असलाह, खोखे बरामद हुए हैं। बदमाशों पर दो दर्जन से अधिक मुकदमे दर्ज है। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। मुठभेड़ में पकड़े गए बदमाशों में अनार सिंह (33) पुत्र मेवाराम भोगपुरा कुर्रा मैनपुरी, हाल निवासी रामगढ़, गोविंद पुत्र राजकुमार निवासी कंथरी हैं।

