शाहजहांपुर के थाना आरसी मिशन के रेती मोहल्ले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे और आपके रोंगटे खड़े हो जाएंगे दरअसल एक युवती ने खुद के ऊपर पेट्रोल डालकर आग से जिंदा जला लिया झुलसी युवती को जिला अस्पताल में तुरंत भर्ती कराया गया इलाज जारी है लेकिन हालत काफी गंभीर बताई जा रही हैं।
दरअसल पार्षद पति के धमकाने पर युवती ने घटना को दिया अंजाम। कुएं के विवाद को लेकर महिला ने खुद को आग लगाई थी। दरअसल 13 मई यानि कल ही नवनिर्वाचित हुए पार्षद के पति ने महिला को डराया और धमकाया। जिसके बाद तंग आकर महिला ने खुद को आग लगाई। हद तो तब हो गई जब युवती जल रही थी तो उसका भाई बचाने की बजाए वीडियो बना रहा था। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी।

