गोंडा के इटियाथोक के दरियापुर हरदोपट्टी में एक कटहल को लेकर विवाद हो गया जिसमें एक बुजुर्ग की हत्या भी कर दी गई। हत्या से नाराज लोग एसपी कार्यालय पहुंचे और FIR दर्ज कराई लेकिन लोंगो का गुस्सा और ज्यादा ज्वालामुखी की तरह फूट पड़ा जब FIR से हत्या हुए बुजुर्ग का नाम हटा दिया गया।
आजकल छोटी छोटी चीज़ को लेकर विवाद, हत्याएं इतनी बढ़ने लगी हैं कि लोंगो के अंदर डर भी और गुस्सा भी फूटने लगा है। दरअसल पूरा मामला कुछ यूं है कि बुजुर्ग कटहल तोड़ने के लिए पहुंचे थे लेकिन उन्हें कटहल तोड़ने से मना किया तो विवाद तूल पकड़ ले गया और जो व्यकित बुजुर्ग को रोक रहा था उसने बुजुर्ग को पीटना शुरू किया इसके बाद कुछ लोग बुजुर्ग को भागवत कथा के स्थान पर ले जाया गया जहां बैठे बुजुर्ग को कुछ लोग उठा ले गए घर चढकर दो गाड़ियों में भी तोड़फोड़ की।
मामले में पुलिस ने छह के खिलाफ केस लिखकर नामजद 6 लोगों में 2 की गिरफ्तारी कर ली है। पुलिस मामले को राजनीति से प्रेरित भी बता रही है।

