बॉलीवुड में पिछले कुछ सालों में कई फिल्मों को लेकर काफी विवाद रहा, किसी फिल्म के सीन्स को लेकर लोंगो ने विरोध किया, किसी फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग उठी। फिल्मों में बदलाव किए गए और रिलीज होने के बाद उन फिल्मों ने पर्दे पर धूम मचाकर जबरदस्त कलेक्शन किया इसका हाल ही का उदाहरण है पठान मूवी तमाम विवादों के बाद फिल्म ने जबरदस्त कमाई की और अब हाल ही में “द केरल स्टोरी” को लेकर विवाद हुआ और कई राज्यों में इस रिलीज करने से रोक दिया गया तो कई राज्यों में इसको टैक्स फ्री भी किया गया। तमाम विवाद के बाद फिल्म ने शनिवार को भारी कमाई कर तूफान लाकर बाकी फिल्मों के रिकॉर्ड तोड़ने वाली है।
पहले ही दिन से “द केरल स्टोरी” अपना धमाल थिएटर्स में बनाए हुए। पहले ही दिन से फिल्म की कमाई सरप्राइज कर रही है। साल 2023 की सबसे बंपर कमाई करने वाली फिल्म बन गई है “द केरल स्टोरी”। अदा शर्मा की एक्टिंग ने फिल्म में धूम मचा दी है। द केरल स्टोरी’ के लिए शनिवार 13 मई का दिन बेहद ही शानदार रहा बताया जा रहा है फिल्म का कल्केशन 113 करोड़ रुपये के बीच हुआ है। अगर फाइनल आंकड़े, अनुमान से कम भी रहते हैं तब भी ‘द केरल स्टोरी’ कम से कम 110 करोड़ रुपये तो कमा ही चुकी है।
सीएम योगी ने भी 13 मई को द केरल स्टोरी देखी और ट्विट कर फिल्म से जुड़े लोंगो को शुभकामनाएं दी।

