पिछले कुछ समय से लगातार बॉलीवुड की परी और राजनीतिक से जुड़े राघव चड्ढा सुर्खियों में छाए रहे अक्सर दोंनो को कहीं ना कहीं साथ स्पॉट किया गया,कभी डिनर, कभी लंच, कभी मुंबई एयरपोर्ट, कभी दिल्ली एयरपोर्ट और दोंनो को आईपीएल मैच के दौरान पवेलियन में देखा गया और दोंनो से सवाल पूछे गए कि आप लोंगो रिलेशन में कब शादी के बंधन में बंधने जा रहें हैं तो दोंनो ने रिएक्ट किए बिना बस शर्मीली सी मुस्कान देकर हर बार सवाल को टाला लेकिन 13 मई शनिवार को एक्ट्रेस परी और राजनीति से जुड़े राघव चड्ढा ने सगाई कर अपना रिश्ता पक्का कर दिया है।
परी और राघव ने परिवार और कुछ खास लोंगो के बीच ही सगाई की दोंनो की खुशियों में शामिल होने के लिए एक्ट्रेस की बहन प्रियंका चोपड़ा, और राघव आप पार्टी के राज्यसभा सासंद हैं तो उनकी इस खुशी के मौके पर दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान पहुंचे। सगाई के बाद परी-राघव के रोमांटिक फोटो वायरल हो रहें। परी ने अपने मंगेतर के लिए माही सॉन्ग गाया तो राघव अपनी लेडी लव पर प्यार बिना बरसाए रह ना सके और उन्होनें एक्ट्रेस के गालों पर किस किया और उन्हें गले लगा लिया।
ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे। https://t.co/4OBirh3QUd pic.twitter.com/Aa0OPzLXAA
— Arvind Kejriwal (@ArvindKejriwal) May 13, 2023
बता दें कि परिणीति और राघव ने सेंट्रल दिल्ली के कपूरथला हाउस में इंगेजमेंट की। सीएम केजरीवाल सगाई में शामिल हुए और साथ ही ट्विट कर दोंनो को बधाई देते हुए लिखा ज़िंदगी के इस नए सफ़र की शुरुआत पर आप दोनों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। ईश्वर आप दोनों को हमेशा खुश रखें। भगवान की बनाई आपकी ये ख़ूबसूरत जोड़ी सदा बनी रहे।
सीएम केजरीवाल ने राघव को गले लगाया और इसके बाद कपल के साथ फोटो ङी क्लिक कराई और अब फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहीं हैं।

