13 मई कर्नाटक विधानसभा सीटों के नतीजों में कांग्रेस ने बीजेपी को पछाड़कर अपनी जीत की परचम लहरा दिया है। नतीजे आने के बाद से कांग्रेस को तो जैसे संजीवनी मिल गई है और उम्मीद जाग गई है कि कहीं ना कहीं वो भाजपा को 2024 के लोकसभा चुनाव में मात देकर जीत हासिल कर सकती है।
कांग्रेस की कर्नाटक जीत के बाद कई बड़े नेताओं को लगने लगा है कि वो पीएम मोदी को हरा सकते हैं और इसके लिए पार्टी ने मास्टर प्लान भी तैयार करना शुरू कर दिया है कि कैसे बीजेपी को हराना है। चलिए बताते हैं आपको कांग्रेस का साल 2024 लोकसभा चुनाव के लिए मास्टर प्लान क्या रहेगा।
कांग्रेस के मास्टर प्लान से पहले एक बात पार्टी की जीत पर लागू होती है बुरे दिन बेशक उन पर छाए रहे लेकिन इस जीत के बाद कांग्रेस के लिए ये जीत एक सुखद परिवर्तन लेकर आया है, आशा की नई किरण लेकर आया है। जीत के बाद कांग्रेस के महासचिव जयराम रमेश ने कहा कि भाजपा की ये हार प्रचार प्रसार में एक चेहरा होना है केवल पीएम मोदी ही प्रचार प्रसार के लिए कर्नाटक में गए। जयराम रमेश के इस बयान के बाद से ये सवाल उठ गया कि क्या कांग्रेस को भाजपा को पीएम मोदी मैजिक का तोड़ मिल गया।
जयराम रमेश के बयानों से तो यही लगता है कि अब पार्टी 2024 के लिए पूरी तरह से तैयार है, उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि कर्नाटक में हार के बार दिल्ली का दरवाजा 2024 के लिए पूरी तरह से खुल गया है। वह कांग्रेस की जीत को मिशन दिल्ली से जोड़कर देख रहे हैं।
कर्नाटक विधानसभा सीटों के नतीजे आने के बाद से भाजपा के लिए मुसीबतें खड़ी हो गईं हैं क्योंकि विपक्ष कहीं ना कहीं मजबूत होकर भाजपा को साल 2024 लोकसभा चुनाव में हराने के लिए प्लानिंग में जुट गई है।

