रामपुर नगर पालिका से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सना खानम ने जीत दर्ज की आपको बता दें की 10958 वोट से आम आदमी पार्टी प्रत्याशी सना खानम जीती तो वंही दूसरी और शाहजहांपुर में मेयर पद की बीजेपी उम्मीदवार अर्चना वर्मा की जीत उत्तर प्रदेश निकाय चुनाव में नए नगर निगम शाहजहांपुर से बीजेपी की अर्चना वर्मा ने अपने प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की निगहत इक़बाल से 30 हजार 256 वोट से जीत दर्ज की हैं आपको बता दें की अर्चना वर्मा को कुल 80740 वोट प्राप्त हुए, वहीं कांग्रेस प्रत्यशी निगहत इक़बाल को 50484 वोट मिले इतना ही नहीं विजयी होने के बाद वह प्रमाण पत्र लेने के लिए वित्त मंत्री सुरेश खन्ना व सांसद अरुण सागर के साथ पहुंची|
तो वंही यूपी के कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी के वार्ड मोहत्सिमगंज में बीजेपी की हार हुई, इसी के साथ प्रयागराज नगर निगम के मोहत्सिमगंज वार्ड नंबर 80 में बीजेपी प्रत्याशी तीसरे नंबर पर रहा,जबकि बीजेपी पार्षद प्रत्याशी विजय वैश्य की हार हुई है.आपको बता दें की यहां पर निर्दलीय प्रत्याशी कुसुम लता गुप्ता 1674 वोट पाकर चुनाव जीतीं हैं ,साथ ही अलीगढ़ नगर निगम में मेयर के लिए 15 राउंड की गिनती के बाद कुल मत बीजेपी को 140774 मिलें हैं |

