यूपी नगर निकाय चुनाव में मुरादाबाद में AIMIM और AAP का अच्छा प्रदर्शन, कई जगह पार्षद जीते और कई प्रत्याशी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में बढ़त बनाए हुए हैं तो वंही दूसरी और झांसी नगर निगम रुझान मेयर पद पर बीजेपी के बिहारी लाल आर्य 83548 वोट से जीते,दूसरी और मेरठ के हस्तिनापुर नगर पंचायत से राज्यमंत्री दिनेश खटीक की बहन सुधा रानी पीछे, निर्दलीय प्रत्याशी सुनीता रानी बीजेपी प्रत्याशी सुधा देवी से 1688 वोट से आगे|
आपको बता दें यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के वार्ड से बीजेपी को जीत मिली. वार्ड नंबर 78 पुराना गोरखपुर से बीजेपी प्रत्याशी की जीत हुई हैं , पवन कुमार त्रिपाठी 1245 वोटों से जीते इतना ही नहीं पवन त्रिपाठी को कुल 2469 वोट मिले,तो वंही अयोध्या नगर निगम से बीजेपी के महंत गिरीशपति त्रिपाठी लगभग 34 हजार वोट से जीते चुके हैं इतना ही नहीं महंत गिरीशपति त्रिपाठी ने सपा के प्रत्याशी आशीष पांडे दीपू को हराया |

