कर्नाटक विधानसभा सीटों की मतगणना जारी है। अब तक के शुरूआती रूझानों में कांग्रेस ने बहुमत हासिल कर के झंडे गाड़ दिए हैं। रूझान ये दर्शा रहें कि कर्नाटक में कांग्रेस अपना राज कर्नाटक में जमाने वाली है। ऐसे में एआईसीसी मुख्यालय के बाहर कांग्रेस समर्थक जश्न मनाने लगे हैं। कुछ कार्यकर्ता तो मिठाई बांटते कुछ कार्यकर्ता ठुमके लगाते हुए नजर आए।
कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने अपनी जन संघर्ष यात्रा के दौरान कहा, कर्नाटक में भारी संख्या के साथ हम जीत रहे हैं। 40% कमीशन सरकार को जनता ने नकार दिया है। हम लोगों के खिलाफ तमाम दुष्प्रचार हुआ लेकिन हम मुद्दों पर अड़े थे और इसीलिए जनता ने हमें बहुमत दिया है लेकिन आप तो जानते हैं कि राजनीति और इल्केशन में कब क्या तख्तापलट हो जाए।
कर्नाटक में रुझानों के तीन घंटे हो गए हैं। तस्वीर लगभग साफ नजर आ रही है। कर्नाटक में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। पार्टी 117 सीटों पर आगे है. जबकि बीजेपी 72 पर आ गई है।
बीजेपी के बड़े नेता अपनी अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं. मधुस्वामी, श्रीरामुलू, रेणुकाचार्य, बीसी पाटिल, एसटी सोमाशेखर, एमटीबी नागाराज, डॉ सुधाकर, वी सोमन्ना, सुरेश कुमार अपनी अपनी सीटों से पीछे चल रहे हैं।

