उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव का रिजल्ट घोषित होने को हैं,तो वंही चंदौली में वोटिंग शुरू हो चुकी हैं,आपको बता दें की चंदौली में 1 नगर पालिका और 3 नगर पचायत के अध्यक्ष पद और चारों स्थान पर 65 सभासदों के लिए वोटों की गिनती शुरू हो गई है. इसके अलावा शाहजहांपुर जिले में 12 निकायों की मतगणना 5 स्थानों पर होगी,इसी के साथ हरदोई में भी वोटों की गिनती शुरू साथ ही हरदोई जिले में भी वोटों की गिनती शुरू हो गई है. कुल 13 निकायों की गिनती शुरू हुई, जिसमें 7 नगर पालिका परिषद और 6 नगर पंचायत शामिल है. कुल 113 अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों और 1175 वार्ड मेम्बरी के उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला होना है. सुरक्षा के लिए स्थानीय पुलिस के साथ साथ एसएसबी और पीएसी की भी तैनाती की गई है.महोबा में शुरू हुई काउंटिंग,महोबा निकाय चुनाव के दूसरे चरण में आज सुबह 8 बजे से महोबा जिले के तीन स्थानों में मतगणना प्रारंभ हो गई. जिले की दो नगर पालिका और तीन नगर पंचायत के लिए 48 चेयरमैन प्रत्याशियों और सभासद के 459 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला होगा|
पूर्वांचल के सभी जिलों में वोटों की गिनती शुरू
आपको बता दें की पूर्वांचल के सभी 21 जिलों में वोटों की गिनती शुरू हो चुकी हैं, पूर्वांचल के तीन नगर निगम में मतगणना शुरू हो चुकी हैं पूर्वाचंल के 35 नगर पालिका में भी काउंटिंग शुरू हो चुकी हैं साथ ही पूर्वांचल के 177 नगर पंचायतों में वोटों की गिनती शुरू. वाराणसी, गोरखपुर और प्रयागराज नगर निगम में काउंटिंग शुरू हो गई है|
लखनऊ नगर निगम से आए रुझान में बीजेपी आगे
लखनऊ नगर निगम से पहला रुझान आया है जिस दौरान बैलेट पेपर की गिनती में बीजेपी प्रत्याशी के बढ़त के रुझान हैं|
पश्चिमी यूपी में 10 नगर निगम के रुझान आए
पश्चिमी यूपी में 10 नगर निगम के रुझान आए . 3 पर सपा आगे – मेरठ , मुरादाबाद, अलीगढ में सपा की बढ़त. 1 पर बसपा सहारनपुर से बसपा आगे. खदीजा मसूद आगे हैं. 6 पर बीजेपी की लीड. इसके अलावा आगरा , मथुरा , गाजियाबद , फिरोज़ाबाद, बरेली , शाजहांपुर, में बीजेपी की बढ़त|
वाराणसी में बीजेपी आगे
आपको बता दें की कानपुर नगर निगम में सपा प्रत्याशी वंदना वाजपेयी रुझान में आगे है तो वंही वाराणसी नगर निगम से बीजेपी मेयर प्रत्याशी आगे साथ ही बीजेपी प्रत्याशी अशोक कुमार तिवारी आगे चल रहे हैं. जबकि कांग्रेस के अनिल श्रीवास्तव दूसरे स्थान पर हैं|

