द केरल स्टोरी ट्रेलर रिलीज़ होने के वक़्त से ही काफी विवादों में रही हैं और अभी तक भी हैं,जंहा कुछ राज्यों ने फिल्म को टैक्स फ्री किया वो वंही बंगाल और तमिलनाडु सरकार ने मूवी को बैन कर दिया था आपको बता दें की मूवी को बैन करने के बाद मूवी के मेकर्स ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की थी|
सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा
आपको बता दें आज यानि 12 मई को द केरल मूवी के मेकर्स की याचिका पर सुनवाई हुई ,इतना ही नहीं सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल ससरकार को फटकार लगायीं साथ ही बैन के खिलाफ याचिका पर सख्त टिप्पणी करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने कहा की पश्चिम बंगाल देश से अलग नहीं हैं तो वंहा फिल्म पर प्रतिबन्ध क्यूँ लगाया गया हैं इसी मामले पर सुनवाई करते हुए चीफ जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ ने कहा, ”जब पूरे देश में फिल्म दिखाई जा रही है तो बंगाल में क्यों नहीं,की जब समान जनसंख्या वाले राज्यों में यह फिल्म चल रही हैं तो बंगाल में क्यों नहीं , लोगों को तय करने दें कि फिल्म अच्छी है या बुरी.” साथ ही आपको बता दें की सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ के निर्माताओं की याचिका पर पश्चिम बंगाल सरकार को नोटिस जारी किया है साथ ही इस याचिका में फिल्म पर बैन लगाने के पश्चिम बंगाल सरकार के फैसले को चुनौती दी गई है|
फिल्म मेकर्स ने क्या कहा
दरअसल फिल्म मेकर्स के वकील हरीश साल्वे ने कहा की ‘5 मई को फिल्म केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड के सर्टीफिकेट के बाद ही रिलीज़ हुई हैं इसके बावजूद पश्चिम बंगाल तमिलनाडु सरकार ने फिल्म पर रोक लगा दी आपको बता दें की सुप्रीम कोर्ट पहले कई मामलों में राज्य सरकार की तरफ से लगाई गई रोक को रद्द कर चुका है और राज्य सरकार को कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कह चुका है.”|
CJI ने क्या कहा
आपको बता दें की इस पर सीजेआई ने कहा, ”हम नोटिस जारी कर देते हैं. जल्द सुनवाई करेंगे.” पश्चिम बंगाल सरकार के वकील अभिषेक मनु सिंघवी ने दलील दी, ”इनको हाई कोर्ट जाने के लिए कहा जाना चाहिए.” सिंघवी ने कहा, ”राज्य सरकार को फिल्म से कानून-व्यवस्था बिगड़ने की आशंका वाली कई रिपोर्ट मिली थीं.’|

