सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखित बयान जारी कर मतदान में धांधली के आरोप लगाए हैं इतना ही नहीं इस बयान में उन्होंने निकाय चुनाव के साथ-साथ विधासनभा चुनावों का भी जिक्र किया है

उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का अंतिम चरण कल यानी 11 मई को संपन्न हो चुका हैं आपको बता दें की पहल चरण का मतदान 4 मई को संपन्न हुआ था और इसी के साथ मतदान के नतीजे 13 मई को घोषित किये जायेंगे,निकाय चुनाव के दुसरे चरण के दौरान प्रदेश की जनता को पार्टियों के नेताओं को एक दुसरे को पीटते हुए या किसी पार्टी के नेता ने दुसरे पार्टी के प्रत्याशी के पति को गोली मार दी ये सब नज़ारे देखने पड़ा ,जिसमे मुख्य किरदार में सपा थी और अब जब चुनाव के नतीजे घोषित होने वाले हैं तो सपा पार्टी में मानो खलबली मच गयी,नतीजे घोषित होने से पहले सपा इतना बौखला गयी की भाजपा पर तरह तरह के आरोप लगाने लगी |
आखिर क्या आरोप लगाए सपा ने
दरअसल सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने निकाय चुनाव के नतीजे घोषित होने से पहले मतदान प्रक्रिया पर सवाल उठाये हैं,सिर्फ सवाल ही नहीं उठाये सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लिखित बयान जारी कर मतदान में धांधली के आरोप लगाए हैं इतना ही नहीं इस बयान में उन्होंने निकाय चुनाव के साथ-साथ विधासनभा चुनावों का भी जिक्र किया है बता दें की इससे पहले भी सपा ने दूसरे चरण के मतदान से पहले चुनाव आयोग को चिट्टी लिखी थी, जिसमें अखिलेश यादव ने वोटिंग के दौरान गड़बड़ी की आशंका भी जताई थी साथ ही भाजपा पर निशाना साधते हुए अखिलेश यादव ने कहा बीजेपी सरकार के इशारे पर निकाय चुनावों में जमकर धांधली की गई इतना ही नहीं प्रशासन और चुनाव आयोग मूक दर्शक बनकर सबकुछ देखता रहा..अखिलेश यादव ने आगे बताया की बीजेपी की और से भय और आतंक का इतना कड़ा माहौल बनाया गया जिसके चलते भाजपा ने मुस्लिम मतदाताओं को वोट तक नहीं डालने दिया साथ ही अखिलेश ने कहा की इसी दौरान कई जगहों पर बूथ कैप्चरिंग की शिकायत भी मिली है, अखिलेश ने विधानसभा उपचुनाव के लिए मतदान पर भी सवाल उठाते हुए कहा की रामपुर और स्वार विधानसभा में निष्पक्ष ढंग से चुनाव नहीं होने दिया गया |
बीजेपी का पलटवार
यूपी सरकार के पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह ने सपा पर हल्ला बोलते हुए सीधा निशाना साधा जयवीर सिंह ने बताया की बीजेपी नगर निकाय और स्वार व छानबे उपचुनाव जीतने जा रही है तो इस दौरान सपा और अन्य विपक्ष पार्टी का रोना तो बनता हैं जयवीर सिंह ने आगे बताया की सपा को हारने का डर सता रहा है इसलिए धांधली का विलाप करने में इनके नेता जुट चुके हैं और ये नतीजे आने तक यूँही रोते रहेंगे साथ ही जयवीर सिंह ने अपनी बात को पूरा करते हुए कहा की सपा चुनाव हारने से पहले कारण तैयार कर लेती हैं और ये कारण कभी ईवीएम, कभी पुलिस प्रशासन, कभी आयोग सवालों के होते हैं |
