पंजाब में नहीं थम रहा धमाकों का कहर,आये दिन मानो एक नया धमाका देखने को मिल रहा हैं जिससे लोगों के में मानो दहशत बैठ गयी हो तो इसी बीच बुधवार को देर रात एक और धमाका होने की खबर सामने आयी हालांकि इस बार कम तीव्रता का धमाका देखने को मिला,आपको बता दें की यह बीते दिन में तीसरा धमाका था|
कँहा -कँहा हुए धमाके
आपको बता दें की गुरूवार को करीब 12:30 बजे गुरु राम दास सराय के ठीक पीछे वाले गलियारे में हुआ था,इतना ही नहीं इससे पहले वाला धमाका हेरिटेज स्ट्रीट में हुआ था और दूसरा धमाका पहले ब्लास्ट वाली जगह के ठीक सामने हुआ था साथ ही तीसरा धमाका पहले दो धमाकों की तुलना में हरमिंदर साहिब के करीब हुआ हैं|
मौके पर पहुँची पुलिस
अभी पंजाब पुलिस पहले दो धमाके की गुत्थी सुलझा ही नहीं पायी थी की एक और धमाके ने मानो पूरे पुलिस प्रसाशन में हड़कंप मचा दिया हो हालांकि बीते दिन हुए इस हादसे के तुरंत बाद पुलिस मौके पर पहुंची और बम फेकने वाले सहित तीन संदिग्धों को गिरफ्तार कर लिया गया हैं पुलिस ने बताया की इनमे जो मुख्य आरोपी हैं वह बाबा बकाला का रहने वाला हैं इतना ही नहीं वह बम फेंकने के बाद सराय में सो गया था सूत्रों के मुताबिक़ उसने कुछ पर्चे फेंके जिन पर कुछ मांगें लिखी थी,साथ ही पुलिस ने यह भी बताया की संधिग्द किसी संगठन से नहीं जुड़ा हैं बल्कि यह केवल अपने मांगें सरकार तक पहुँचाना चाहता हैं जिसके चलते आरोपी के पास से कुछ नशीले इंजेक्शन भी बरामद किये गए हैं|
DGP करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस
आपको बता दें की अमृतसर में 5 दिनों में हुए तीन लो-इंटेंसिटी धमाकों के मामले में पंजाब पुलिस ने नये लोकल टेरर नेटवर्क से जुड़े 5 लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक, बम बनाने वाले नौसिखिए थे और उनका मकसद स्वर्ण मंदिर के आसपास धमाके करके पंजाब में अशांति का माहौल पैदा करने का था. इस मामले में जल्द ही पंजाब पुलिस प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अहम खुलासे करेगी.पुलिस ने अमृतसर से एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है|

