उत्तराखंड में एक बार फिर से भूकंप के झटके महसूस किये गए हैं आपको बता दें की यह भूकंप उत्तराखंड के पिथौरागढ़ में महसूस किये गए हैं सूत्रों के अनुसार रिएक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.1 मापी गयी हैं,साथ ही भूकंप के झटके सुबह 6:15 पर महसूस किये गए हैं,अब क्योंकि हाल ही में उत्तराखंड में यह झटके या यूँ कह लो की जोशीमठ जैसी जगहों पर दरार आने से यंहा के लोगों में मानो डर बैठ गया हो |
लगातार आ रहे भूकपं के झटके
रिपोर्ट्स की माने तो वैसे तो पूरा उत्तराखंड पिथौरागढ़ और उत्तर कशी भूकम्पों की दृष्टि से काफी संवेदनशील माना जाता हैं और पिछले ही दिनों पिथौरागढ़ में 3.8 तीव्रता का भूकंप आया था,लगातार आ रहे इन भूकंप की वजह से फ़िलहाल लोगो में डर बना हुआ हैं
आपको बता दें की नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी से जारी रिपोर्ट के अनुसार भूकंप का केंद्र पिथौरागढ़ से 32 किमी उत्तर दिशा में था. जिसका प्रभाव क्षेत्र करीब पांच किमी तक क्षेत्र में देखा जा सकता था |

