उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण जारी हैं,इसी बीच यूपी के राज्य सभा सांसद हरनाथ सिंह यादव ने भी अपना मतदान किया,साथ ही आपको बता दें की हरनाथ सिंह यादव ने अपने पूरे परिवार के साथ शहर एटा के जीजीआईसी मतदान केंद्र पर पहुंचकर पहला वोट डाला है,हरनाथ सिंह ने दावा करते हुए कहा है की एटा सहित पूरे प्रदेश में बीजेपी की जीत सुनिश्चित हैं इतना ही नहीं हरनाथ सिंह ने सपा और कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा की यह तो सांप्रदायिक पार्टियां हैं|
सपा प्रत्याशी ने भी डाला वोट
आपको बता दें की की सपा की मेयर प्रत्याशी सीमा प्रधान ने भी मतदान किया साथ ही सरधना से सपा विधायक अतुल प्रधान ने भी मतदान किया.दोनों पति पत्नी एक साथ मतदान करने पहुंचे थे |
कुछ जगह पर EVM ख़राब हुआ
प्रदेश में वोटिंग लगातार जारी हैं वोटिंग के लिए बूथ पर लोगों का जमावड़ा लगा हुआ हैं हालांकि कुछ जगहों पर EVM खराब होने से वोटिंग रुकी हुई हैं |

