उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का प्रथम चरण संपन्न होने के बाद आज यानि 11 मई को नगर निकाय चुनाव के दुसरे चरण की वोटिंग शुरू हो चुकी हैं आपको बता दें की यह उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव का आखिरी चरण हैं , साथ ही आपको बता दें इससे पहले प्रथम चरण की वोटिंग 4 मई को हुई थी,साथ ही आपको बता दें की दुसरे चरण की वोटिंग जो की सुबह 7 शुरू हो चुकी हैं जो की शाम 6 बजे तक जारी रहेगी
किन जिलों में हो रही आज वोटिंग
दरअसल नगर निकाय चुनाव के आखिरी दौर में आज 38 जिलों में निकाय चुनाव की वोटिंग लगातार जारी हैं, तो वंही आज इन जगहों कानपुर नगर, कानपुर देहात, बरेली, पीलीभीत, बदायूं, फर्रुखाबाद, शाहजहांपुर, एटा, कासगंज, अलीगढ़, हाथरस, इटावा, कन्नौज, औरैया, चित्रकूट, मेरठ, हापुड़, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, बागपत, गाजियाबाद, महोबा, बांदा, हमीरपुर, संत करीब नगर, सुल्तानपुर, अयोध्या, बस्ती, अमेठी, अंबेडकर नगर, बाराबंकी, भदोही, सोनभद्र, सिद्धार्थ नगर, मिर्जापुर, मऊ, बलिया और आजमगढ़ में वोटिंग जारी हैं |
कँहा हैं मेयर सीट पर मुक़ाबला
अब क्योंकि आज 38 जिलों में नगर निकाय चुनाव का मतदान जारी है तो आपको बता दें तो वंही इसमें 7 महापौर की सीटें भी शामिल हैं,साथ ही आपको बता दें की इन सीटों पर भाजपा,सपा और बसपा के बीच बेहद कड़ा मुक़ाबला भी देखने को मिल रहा हैं ,महापौर की सीटों में गाजियाबाद, अलीगढ़, कानपुर, अयोध्या, मेरठ, शाहजहांपुर और बरेली की मेयर सीट शामिल हैं|
कितने लोग डालेंगे वोट
दरअसल राज्य आयोग के अनुसार नगर निकाय चुनाव के दुसरे चरण के तहत 38 जिलों में 1.92 करोड़ से अधिक मतदाता वोट डालेंगे |
सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम
आपको बता दें की वोटिंग बूथ पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम हो चुके है,पुलिस फाॅर्स भारी बल के साथ मौजूद हैं इसी के साथ आपको बता दें की मतदान स्थान पर मोबाइल प्रतिबंधित हैं,200 मीटर की दूरी पर कोई वाहन खड़ा नहीं होगा |
वित्त मंत्री ने भी डाला वोट
यूपी के वित्त मंत्री सुरेश खन्ना ने भी सुबह 7 बजे से ही पहले ही मतदान किया,आपको बता दें की 13 को परिणाम घोषीत किये जायेंगे |

