जंतर मंतर पर पहलवानों का प्रदर्शन लगातार जारी हैं अब क्योंकि पहलवानों के समर्थन में किसान और खाप प्रमुख भी उतर आये हैं तो इसी बीच भारतीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष और बीजेपी सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह की मुश्किलें मानों कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं,आपको बता दें की हाल ही में सुप्रीम कोर्ट की तरफ से कहा गया था की वे अब इस केस को बंद कर रहे हैं इतना ही नहीं जो कार्यवाही होनी चाहिए थी हो चुकी,जो सुरक्षा दी जानी चाहिए थी दी जा चुकी अब अगर पहलवान चाहे तो नीचले कोर्ट का रुख कर सकते हैं|
निचली कोर्ट में किया रुख
तो वंही दूसरी और पहलवानों ने अब दिल्ली के राउज एवेन्यू कोर्ट का रुख किया हैं सभी पहलवानों ने कोर्ट में याचिका दाखिल कर दिल्ली पुलिस को 164 सीआरपीसी के तहत उनके बयान दर्ज करने का निर्देश देने की मांग की है तो वहीं, पहलवानों की अर्जी में दिल्ली पुलिस को अबतक की जांच की स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने के लिए निर्देश देने की भी मांग की गई है.आपको बता दें कि महिला पहलवानों ने सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद अब निचली अदालत में अर्जी लगाई है|
याचिका में क्या बताया गया
आपको बता दें की इस याचिका में कहा गया हैं कि पुलिस जांच को लम्बा खींच रही हैं जिस आधार पर पीड़िता का बयान अदालत के सामने अभी तक दर्ज नहीं कराया गया हैं इसी के साथ सुप्रीम कोर्ट ने उपर्युक्त अधिकारियों से संपर्क करने की अनुमति भी दी थी,बता दें की पीड़ित पहलवान अदालत से जांच की निगरानी चाहते हैं और इसी मामले में आज कोर्ट में सुनवाई संभव हैं |

