उत्तर प्रदेश में वैसे तो दबंगई के किस्से देखने को मिलते रहते हैं लेकिन अगर खुद नेता ही दबंगई करने पर उतर आये तो जनता क्या उम्मीद रखेगी दरअसल यूपी में इस चुनावी माहौल में जंहा हमें पार्टियों के एक दुसरे पर होने वाले ज़ुबानी हमले देखने को मिलें हैं तो वंही इसी बीच यूपी के अमेठी में सपा उत्तर प्रदेश के अमेठी से सपा के विधायक राकेश प्रताप सिंह की दबंगई का मामला सामने आया हे आपको बता दें की विधायक राकेश प्रताप ने बीजेपी के निकाय चुनाव के प्रत्याशी के पति दीपक सिंह की थाने में जमकर पिटाई की इस दौरान चौंका देने वाली बात ये है कि जिस वक्त राकेश प्रताप, दीपक सिंह को मार रहे थे उस समय पुलिस प्रशासन भी वहां मौजूद रहा लेकिन किसी ने विधायक को नहीं रोका ,ये पूरा मामला गौरीगंज कोतवाली का बताया जा रहा है।
धरने पर बैठे विधायक
इस मामले के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया। विधायक राकेश प्रताप सिंह थाने के अंदर धरने पर बैठे हुए हैं। उन्होंने दीपक सिंह पर सपा कार्यकर्तोओं की पिटाई का इल्ज़ाम लगाया है। दीपक सिंह पर मुकदमा दर्ज कराने के लिए राकेश प्रताप सिंह अपने समर्थकों के साथ थाने के अंदर धरने पर बैठे हुए हैं। विधायक का कहना है कि जब तक मुकदमा दर्ज नहीं होगा वो धरना खत्म नहीं करेंगे। तनाव की वजह से बड़ी संख्या में पुलिस बल को तैनात कर दिया गया है।
प्रशासन ने नहीं लिया कोई एक्शन
विधायक राकेश सिंह ने इस मामले में पुलिस की कार्यशैली पर आरोप लगाते हुए कई सवाल खड़े किए और आरोप लगाया कि सपा कार्यकर्ता की लगातार पिटाई हो रही है। लेकिन अभी तक किसी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई।

