उत्तर प्रदेश के स्वार और छानबे विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो चुकी हैं साथ ही आपको बता दें की मुख्य निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार शुक्ला ने बताया कि स्वार में छह व छानबे आठ यानी कुल 14 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। दोनों निर्वाचन क्षेत्रों से दो-दो महिला अभ्यर्थी भी चुनाव मैदान में है। उपचुनाव के लिए कुल 492 मतदान केंद्र व 774 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इसमें कुल 6.62 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
छानबे में वोटिंग शुरू
उत्तर प्रदेश के रामपुर की स्वार व मीरजापुर की छानबे विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव के लिए मतदान शुरु हो गया हे,आपको बता दें स्वार व छानबे विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में इस बार सत्तारूढ़ भाजपा के उम्मीदवार मैदान में नहीं हैं बजाय इसके दोनों ही सीट पर भाजपा की सहयोगी अपना दल (एस) के उम्मीदवार मैदान में हैं जिनका सीधा मुकाबला मुख्य विपक्षी दल सपा के उम्मीदवारों से है तो वंही दूसरी और उपचुनाव में बसपा ने प्रत्याशी नहीं उतारे हैं जबकि कांग्रेस ने छानबे सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा है और स्वार सीट पर प्रत्याशी नहीं खड़ा किया है।
स्वार में भी वोटिंग शुरू
तो वंही स्वार विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव में भी मतदान शुरू हो गया है,हालांकि अभी मतदाताओं की संख्या मतदान वाली जगह पर कम देखि जा रही हैं साथ ही आपको बता दें की निष्पक्ष एवं शांतिपूर्वक मतदान कराने के लिए पूरे क्षेत्र को पांच जोन और 32 सेक्टरों में बांटा गया है इतना ही नहीं सभी सेक्टर मजिस्ट्रेट अपने-अपने क्षेत्र में भ्रमण कर रहे हैं साथ ही भाजपा गठबंधन दल की ओर से अपना दल एस के शफीक अहमद अंसारी और सपा से अनुराधा चौहान प्रत्याशी हैं।
भारी सुरक्षा के बीच हो रहा मतदान
आपको बता दें की मतदान पर सतर्क नजर रखने के लिए आयोग ने दो सामान्य प्रेक्षक, दो व्यय प्रेक्षक तथा दो पुलिस प्रेक्षक भी तैनात किए हैं। इसके अलावा 66 सेक्टर मजिस्ट्रेट, नौ जोनल मजिस्ट्रेट तथा 70 माइक्रो आब्जर्वर भी लगाए गए हैं।

