राजधानी दिल्ली समेत पूरे देश में तब सनसनी फैल गई थी जब दिल्ली पुलिस ने एक आरोपी आफताब आमीन पुनावाला को अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉल्कर मर्डर केस में गिरफ्तार कर लिया था आपको बता दें की बाद में जब दिल्ली पुलिस ने इस मामले की तफ्शीस की तो पता चला इस आरोपी ने पहले तो श्रद्धा की गला दबाकर हत्या कर दी, उसके बाद उसने उसके शव को ठिकाने लगाने के लिए उसके शव के टुकड़े-टुकड़े करके एक डीप फ्रीजर में जमा कर दिए, और बाद में उसने वह टुकड़े दिल्ली के अलग-अलग इलाको में फेंक दिए |
कोर्ट ने क्या क्या आरोप लगाए
लेकिन आज इस मामले में नया मोड़ तब आया जब साकेत कोर्ट ने आरोपी आफताब अमीन पूनावाला के खिलाफ हत्या (302), और सबूत नष्ट करने (201) के मामले में आरोप तय किए हैं. इस दौरान कोर्ट ने कहा, की तमाम बहस को सुनने के बाद दिल्ली पुलिस ने पर्याप्त सबूत पेश किए हैं लिहाजा प्रथम दृष्टया आफताब के खिलाफ हत्या (302) , और सबूत नष्ट करने का मामला बनता है. इस दौरान, आरोपी आफताब ने अपने ऊपर लगे आरोपों को मानने से इनकार करते हुए कहा, वह मुकदमे का सामना करेगा साथ ही ट्रायल की डिमांड भी की |
पुलिस ने क्या कहा
इतना ही नहीं सुनवाई के दौरान दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के सामने आफताब की दोषसिद्धि के लिए पर्याप्त सबूत होने की बात कही साथ ही विशेष लोक अभियोजक अमित प्रसाद ने भी श्रद्धा की मनोरोग विशेषज्ञ से बातचीत की ऑडियो/वीडियो रिकॉर्डिंग कोर्ट के सामने रखते हुए साफ़ साफ़ सुना जा सकता हैं पीड़िताको यह कहते हुए की आफताब उसे ढूंढ लेगा और उसकी हत्या कर देगा जो की इन दोनों के रिश्तें में हिंसा की ओर इशारा करता हैं दिल्ली पुलिस ने कोर्ट के सामने यह भी दलील रखी की श्रद्धा के मौत के बाद भी आफताब उसके फ़ोन और अकाउंट का इस्तेमाल करता रहा हैं |

