थम नहीं रहा यूपी के अलीगंज में लुटेरों का कहर,लगातार हो रही हैं ये हरकतें आपको बता दें की 3 मार्च को दुबग्गा में रहने वाली उर्मिला से चेन लूट की वारदात हुई लेकिन लुटेरे फरार,12 अप्रैल को बीकेटी निवासी केतकी देवी से चेन लूट,19 अप्रैल को कृष्णानगर निवासी प्रीति पंजाबी नामक युवती से असलहे के बल पर चेन लूट की वारदात लुटेरें फरार ,20 अप्रैल को विकासनगर में पूनम सिंह से पर्स लूटकर लुटेरे फरार,21 अप्रैल को गाजीपुर थाना क्षेत्र के भूतनाथ मार्केट के पास चिनहट निवासी पूजा से पर्स लूट की घटना को दिया अंजाम,इतना ही नहीं आपको बता दें की बाइक सवार लुटेरे ने 51 मिनट में तीन महिलाओं को बनाया निशाना |
महिलाओं को निशाना बना घायल कर रहे हैं
अलीगंज थाना क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी के युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष नीरज मिश्रा की पत्नी रेनू और बेटे समृद्ध को लूट की वारदात को अंजाम देने के बाद 2अन्य महिलाओं के साथ लूट के दौरान महिलाओं को घसीटकर बाइक से लुटेरों ने गिराया था। बाइक सवार बेखौफ लुटेरों ने मात्र 55 मिनट में तीन महिलाओ से लूट की वारदात को अंजाम देकर दो घंटे बिना नम्बर वाली बाइक से घूमते रहे।आपको बता दें की बेखौफ लुटेरे बिना नंबर प्लेट की बाइक से आते हैं
भारतीय जनता पार्टी के मंडल अध्यक्ष नीरज पत्नी रेनू के साथ 11 साल के बीमार बेटे का इलाज करवाकर वापस आ रहे थे लेकिन तभी लुटेरों ने हमला कर दिया इस दौरान माँ और बेटे दोनों जख्मी हो गए थे |
पुलिस प्रसाशन पर उठे सवाल
दरअसल अलीगंज में लूट की वारदात में माँ बेटे की वायरल फोटो ने पुलिस की कार्य प्रणाली पर सवाल खड़े किए है इस लूट के दौरान मां बेटे दोनों घायल हुए थे जिसके बाद उनकी घायल अवस्था में एक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई कई दिग्गजों ने उस फोटो को ट्वीट करते हुए लखनऊ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान खड़े किए हैं हालांकि डीसीपी नॉर्थ यह दावा कर रहे की 8 टीमें लगाई गई है जल्द ही लुटेरे की गिरफ्तारी की जाएगी लेकिन हैरानी वाली बात यह है कि 8 टीमें लगाने के बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं कि घायल अवस्था में किस तरीके से मां और बेटे अस्पताल में भर्ती है |

