उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण आने को हैं,नगर निकाय चुनाव शुरू होने से पहले हमने देखा पार्टियां एक दूसरे पर आरोप और न जाने कितने ज़ुबानी हमले कर चुके हैं,और अब जब प्रदेश में प्रथम चरण का चुनाव संपन्न हो चुका हैं,लेकिन फिर भी पार्टियां पूरे एक्शन में हैं,दरअसल नगर निकाय चुनावी अभियान के तहत बीते दिन कांग्रेस के अध्यक्ष बृजलाल खबरी बांदा पहुंचे थे जंहा उन्होंने जमकर बीजेपी पर प्रहार किया इसी के साथ बृजलाल ने बताया कि कांग्रेस पूरी जोरदारी के साथ चुनाव लड़ रही है इतना ही नहीं पहले चरण में बृजलाल ने कई जगह मेयर पद पर चुनाव जीतने की बात कही तो वहीं दूसरे चरण में पहले चरण से भी अधिक सफलता का दावा किया |
बृजलाल खबरी का बीजेपी पर हमला
आपको बता दें की बृजलाल ने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा की “कांग्रेस पार्टी ने बीजेपी के मंत्रियों और मुख्यमंत्री के नाक में दम कर रखा है इतना ही नहीं गांव-गांव मोहल्ले-मोहल्ले भाजपा के मंत्री घूम रहे हैं रहे है साथ ही बृजलाल ने बताया की जब गांव-गांव गली-गली मुख्यमंत्री घूमे तो समझ लीजिए कि कांग्रेस आ रही है और यह सीधे-सीधे प्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस के बीच की लड़ाई है.” साथ ही प्रदेश अध्यक्ष बृजलाल खाबरी ने बांदा में पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों से मिलकर चुनाव की स्थिति का जायजा भी लिया. इस दौरान कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शहर में रोड शो भी निकाला |
बृजलाल खाबरी ने आगे क्या कहा
दरअसल मीडिया से बात करते हुए बृजलाल खाबरी ने कहा कि इस बार कांग्रेस पिछली बार के मुताबिक़ बहुत अच्छा चुनाव लड़ेगी इतना ही नहीं जो परिणाम पिछली बार आए थे,उसकी अपेक्षा इस बार कई गुना बेहतर परिणाम आएंगे. साथ ही बृजलाल ने कहा कि प्रदेश में जो पहले चरण के चुनाव हुए हैं उसमें कांग्रेस ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है. इतना ही नहीं हम पहले चरण में हम मेयर की सभी सीटें भी जीतने जा रहे हैं और दूसरे चरण में हम पहले चरण से कहीं ज्यादा अच्छा करने जा रहे हैं.आपको बता दें निकाय चुनाव को लेकर इस समय प्रचार अभियान अपने चरम पर है. सभी प्रमुख राजनीतिक दलों के बड़े नेता जगह-जगह दौरा कर अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के पक्ष में मतदान के लिए लोगों से अपील लगातार कर रहे हैं |

