उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का दूसरा चरण आने को हैं जिसके चलते पार्टियां लगातार प्रचार करने और जनसभाओं को सम्बोधित करने में जुटी हुई हैं साथ ही आपको बता दें की यूपी में सोमवार को उपचुनाव के प्रचार का अंतिम दिन होगा.इसी बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने एक चौंकाने वाला दावा किया है. शिवपाल ने बताया कि बीजेपी नेता सपा की जीत में मदद कर रहे हैं इसके अलावा सपा नेता ने कहा, “पूरे राज्य में सपा मजबूती के साथ चुनाव लड़ रही है साथ ही हम इटावा में तो लगे ही हुए हैं, इटावा तो हमारा क्षेत्र ही है. जंहा सपा के सभी कार्यकर्ता भी लगे हैं. साथ ही बताया की यंहा कोई पार्टी कमज़ोर नहीं हैं |
कौन कर रहा है सपा की मदद?
शिवपाल यादव ने बताया , “बीजेपी नेता केवल यहां के अधिकारियों को निर्देश देते हैं कि किसी भी कीमत पर चुनाव जीताना है लेकिन इटावा हमारा ग्रह जनपद है,जनता हमारा परिवार है इतना ही नहीं इटावा की जनता सब जानती है कि इटावा में विकास केवल सपा सरकार में ही हुआ है.” उन्होंने ब्रजेश पाठक पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि डिप्टी सीएम बीजेपी के हैं लेकिन समाजवादी को जिताने का काम इलाहाबाद में भी कर रहे हैं और हो सकता है कि कल यहां भी कह के गए हों,उन्होंने कहा, “बीजेपी के मंत्री बेईमान हैं. अपने विभाग संभाल नहीं पाते हैं. विभागों का बजट लौट जाता है. ये झूठ बोलने की ट्रेनिंग देते हैं.” परिवारवाद वाले सवाल पर सपा नेता ने कहा, “हमारी पार्टी परिवारवाद नहीं है. सपा का एक-एक कार्यकर्ता जनता के बीच जाता है और जनता सपा को जिताती है. बीजेपी के मुख्यमंत्री और मंत्री सभी जगह इसलिए चुनावी रैली कर रहे हैं कि उनको लगता है हम जीत नहीं पाएंगे और अधिकारियों के दम पर चुनाव बीजेपी जीतना चाहती है.|

