उत्तर प्रदेश के माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की मौत के बाद से मानो आये दिन कोई न कोई नया राज़ खुल रहा हैं ठीक वैसे ही उमेशपाल हत्याकांड में भी दिन प्रतिदिन नए-नए और विस्फोटक खुलासे हो रहे हैं और ये खुलासे कोई और नहीं बल्कि खुद माफिया अतीक अहमद का वकील खान सौलत हनीफ कर रहा है. आपको बता दें की इस बीच हनीफ के आईफोन से और नए और बड़े खुलासे हुए हैं, हनीफ के आईफोन से पता चला है कि उमेश पाल की हत्या में अतीक का एक नाबालिग बेटा भी शामिल था.जबकि उमेश पाल हत्याकांड के आरोपी माफिया अतीक और उसके भाई अशरफ की प्रयागराज में पुलिस कस्टडी के दौरान मौत चुकी है |
प्रयागराज सूत्रों के हवाले से
उमेश हत्याकांड मामले से जुड़ी बड़ी खबर ये हैं की बरामद आईफोन से फेस टाइम आईडी का खुलासा,शूटर-अतीक-अशरफ-असद का फेस टाइम ID का खुलासा,इतना ही नहीं यह सभी कोडिंग के जरिए आपस में बात करते थे जिसमें वकील खान सौलत हनीफ की आईडी थी ADVO10,अतीक के नाबालिग बेटे अहजम की ID थी THAKUR008,अशरफ की CHHOTE007,अतीक की BADE006 आईडी थी,सभी आईडी से आई फोन से फेसटाइम एप के जरिये जुड़ते थे |

