कर्नाटक विधानसभा चुनाव के प्रचार के भारतीय जनता पार्टी ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बेंगलुरु में मेगा रोड शो कर जनसभा को सम्बोधित कर रहे हैं इस रोड शो के दौरान पीएम 26 किलोमीटर की दूरी तय करेंगे साथ ही यह रोड शो 8 विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगा.
आपको बता दें की पीएम मोदी के इस रोड शो के दौरान एक शख्स बजरंग बली के भेष में भी नजर आया दूसरी और सड़क के दोनों तरफ बड़ी संख्या में लोग एकत्र हैं और मोदी-मोदी के नारे लगाते हुए फूल बरसाकर प्रधानमंत्री का स्वागत कर रहे हैं |आपको बता दें की हाल ही में कांग्रेस के द्वारा अपने घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात कही गई थी और इस मुद्दे को भारतीय जनता पार्टी ने हाथों-हाथ ले लिया है इतना ही नहीं बल्कि खुद पीएम मोदी ने इस मुद्दे को बजरंगबली से जोड़ते कांग्रेस पर जमकर निशाना भी साधा |
दो जनसभाओं को भी करेंगे संबोधित
इस रोड शो के बाद प्रधानमंत्री दो जनसभाओं को संबोधित करेंगे इसी के साथ पहली जनसभा दोपहर तीन बजे बादामी में होगी और दूसरी जनसभा शाम पांच बजे हावेरी में होगी ,आज रात भी पीएम मोदी बेंगलुरु राजभवन में ही रहेंगे साथ ही आ[आपको बता दें की रविवार को भी पीएम मोदी बेंगलुरु में फिर रोड शो करेंगे.सुबह दस बजे शुरू होने वाला रोड शो दस किलोमीटर लंबा होगा यह ओल्ड एयरपोर्ट रोड से शुरू होगा. इसके बाद दो जनसभाओं को भी संबोधित करेंगे. पीएम मोदी दोपहर सवा दो बजे पहली जन सभा शिवमोग्गा ग्रामीण में करेंगे और दूसरी जन सभा पौने पांच बजे नंजानगुडु में करेंगे. इसके बाद शाम छह बजे वह नंजानगुडु श्री श्रीकांतेश्वर स्वामी मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे |
पीएम मोदी ने क्या कहा
7 मई को NEET की परीक्षा भी होनी है. बीजेपी सूत्रों के मुताबिक पीएम मोदी ने साफ निर्देश दिए हैं कि रोड शो की वजह से परीक्षा देने के लिए निकलने वाले छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी राज्य कर्नाटक के तीन दिन के दौरे पर हैं. पीएम मोदी ने एक दिन पहले ही बेल्लारी में एक चुनावी जनसभा के दौरान फिल्म द केरला स्टोरी का जिक्र किया था और विपक्षी कांग्रेस पर भी निशाना साधा था. पीएम ने अपने संबोधन में कहा था कि ये फिल्म केरला में आतंकी साजिश का खुलासा करती है |
कब होगा कर्नाटक में मतदान
आपको बता दें की कर्नाटक विधानसभा की 224 सीटों के लिए एक ही चरण में 10 मई को वोट डाले जाने हैं साथ ही 10 मई को होने वाले मतदान के लिए चुनाव प्रचार 8 मई की शाम 5 बजे थम जाएगा जबकि चुनाव के नतीजे 13 मई को आने हैं. अब क्योंकि कर्नाटक चुनाव के लिए प्रचार अंतिम चरण में पहुंचा तो सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी ने पूरी ताकत लगा दी |

