उत्तर प्रदेश में माफियाओं के खिलाफ एक्शन जारी हैं,साथ ही आपको बता दें माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी की मुश्किलें मानो कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं आज गाजीपुर की एमपीएमएलए कोर्ट में मुख्तार अंसारी के खिलाफ हत्या के प्रयास और गैंगस्टर मामले में फैसला सुनाया जाना है आपको बता दें की इससे पहले 27 अप्रैल को ये फैसला आना था लेकिन कोर्ट ने मुख्तार को सजा सुनाने के लिए 6 मई यानी आज की तारीख तय कर दी थी |
मामला क्या था..
आपको बता दें की मुख्तार अंसारी कपिल देव सिंह हत्याकांड में मुख्य आरोपी है,उस पर हत्या की कोशिश और गैंगस्टर मामले में मुकदमा दर्ज है.दरअसल मुख्तार पर साल 2009 में मुहम्मदाबाद कोतवाली क्षेत्र में 307 के तहत मामला दर्ज किया गया था और इस मामले की विवेचना के दौरान इस मामले में मुख्तार को सह-आरोपी बनाते हुए 120 बी के तहत भी मुकदमा दर्ज किया गया था,इसके साथ ही कपिल देव हत्याकांड मामले में करंडा थाने में भी एक मामला दर्ज किया गया था इतना ही नहीं इन सभी मामलों को गैंग चार्ट में शामिल किया गया था |
मुख़्तार की बढ़ सकती हैं मुश्किलें..
इन मामलों में सरकारी वकील ने लिखित बहस के लिए कोर्ट से दो हफ्ते का समय मांगा था, जिसके बाद कोर्ट ने 27 अप्रैल को सजा सुनाने की तारीख तय की थी, हालांकि कोर्ट ने फिर इसके लिए 6 मई की तारीख मुकर्रर कर दी थी हालांकि इस मामले में कोर्ट में सभी कानूनी प्रक्रियाएं पूरी कर ली गई हैं. जिसके बाद आज मुख्तार अंसारी पर इन मामलों में फैसला आ सकता है |

