उत्तर प्रदेश में नगर निकाय चुनाव का प्रथम चरण सफलतापूर्वक संपन्न हुआ जिसके बाद मत पेटिकाओं को स्ट्रांग रूम में सुरक्षित रख दिया गया है लेकिन इस बीच जो हुआ वो आप भी जानकर हैरान हो जायेंगे,दरअसल यूपी के कौशांबी जिले की सिराथू तहसील में सपा जिलाध्यक्ष समेत दो नेताओं को पुलिस को गिरफ्तार किया है जो अवैध तरीके से स्ट्रांग रूम के पास जाने की कोशिश कर रहे थे |
पुलिस अधिकारी ने बताया
आपको बता दें की सिराथू के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) अवधेश विश्वकर्मा ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि निकाय चुनाव में हुए मतदान को सुरक्षित रखने के लिए सिराथू तहसील के सैनी थाना क्षेत्र स्थित बाबू सिंह डिग्री कॉलेज संयारा में मत पेटिकाओं को रखने के लिए एक स्ट्रांग रूम बनाया गया है. साथ ही इनकी सुरक्षा को देखते हुए यहां पर किसी के भी आने-जाने की मनाही थी सिर्फ इतना ही नहीं इसके साथ ही इस रूम की सुरक्षा के लिए भी गार्ड भी तैनात किए गए थे, ताकि कोई मत पेटिकाओं के साथ किसी भी तरह की कोई छेड़छाड़ न कर सके |
पूरा मामला क्या हैं
इतना ही नहीं पुलिस के मुताबिक ये सपा जिलाध्यक्ष समेत दोनों नेता सिराथू तहसील में नगर निकाय चुनाव की मत पेटिकाओं को रखने के लिए बनाए गए विशेष कक्ष (स्ट्रांग रूम) के पास पहुंचने की कोशिश कर रहे थे, जिसके बाद शुक्रवार को पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया है |
चालान भी हुआ
पुलिस अधिकारी ने कहा कि शुक्रवार को सपा जिलाध्यक्ष व सिराथू नगर पंचायत के अध्यक्ष पद प्रत्याशी दयाशंकर सिंह यादव और आनंद मोहन पटेल (पूर्व सपा प्रत्याशी सिराथू विधानसभा) को दोपहर के समय में स्ट्रांग रूम के नजदीक पहुंचने की कोशिश करते हुए देखा गया, जिसके बाद वहां तैनात पुलिसकर्मियों ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया है साथ ही विश्वकर्मा ने बताया कि सपा जिलाध्यक्ष व आनंद मोहन पटेल का धारा 151 (शांति भंग) के तहत चालान किया गया है. गौरतलब है कि सपा जिला अध्यक्ष दयाशंकर यादव ही सिराथू नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा से उम्मीदवार घोषित किये गये थे |

