जम्मू कश्मीर में आतंकवादी अपने हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं बार बार लगातार हमले करने में लगे हुए हैं तो वहीं भारतीय सेना के सुरक्षाबल आतंकियों को लगातार ढेर कर रहे हैं. उत्तरी कश्मीर में बारामूला जिले के करहामा कुंजर गांव में शुक्रवार रात को आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक आतंकवादी ढेर हो गया है. सुरक्षाबलों को गांव में दो आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष इनपुट मिला था |
एसएसपी ने क्या बताया
बारामुला के एसएसपी आमोद अशोक नागपुरे ने एनकाउंटर को लेकर बताया, ‘कुछ संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिली थी जिसके तुरंत बाद से घेराबंदी के बाद तलाशी अभियान चलाया गया और उस दौरान हमारी तरफ से फायरिंग की गई, इस जवाबी फायरिंग में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया है. आपको बता दें की ये मुठभेड़ 3 लगातार जारी हैं जिसके बाद साथ ही एसएसपी ने बताया था की G20 समिट के मद्देनजर हमारे सुरक्षाबल सतर्क हैं और हम खतरे को बेअसर कर रहे हैं. G20 समिट का सफल आयोजन होगा.’द उन्होंने पूरे गांव की घेराबंदी कर ली थी |
दूसरी बार नापाक हरकत
आपको बता दें की 48 घंटो में आतंकियों की ये दूसरी हरकत हैं ,जब सुरक्षा बल घर में छिपे हुए आतंकवादियों के नजदीक पहुंचे तो उन्होंने सुरक्षाबलों पर फायरिंग शुरू कर दी. जिसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला और एक आतंकवादी को ढेर कर दिया.पिछले 48 घंटों में बारामूला में आतंकियों से ये दूसरी मुठभेड़ है इतना ही नहीं गुरूवार को क्रीरी इलाके में दो आतंकी ढेर किये गये थे सूत्रों की माने तो इलाके में और भी आतंकियों के छिपे होने की आशंका है और सेना की तरफ से तलाशी अभियान लगातार जारी है |
राजौरी में भी किया था हमला
दरअसल, राजौरी इलाके में 3 मई से सर्च ऑपरेशन चल रहा है और बीते दिन भी पाक की इन नापाक हरकतों की वजह से 5 जवान भी शहीद हो गए थे जिसके बाद इलाके में फ़िलहाल इंटरनेट सेवा बंद हैं |

