मध्य प्रदेश मुरैना में चली ताबड़तोड़ गोलियां कुछ ही देर में मिट गया हंसता खेलता परिवार ,घायलों और शवों को पहुंचाया गया अस्पताल,
मुरैना में खूनी संघर्ष में दो पक्षों में हुई गोलाबारी में 6 लोगों को मौत के घाट उतार दिया, 3 की हालत गंभीर बताई जा रही है, फिलहाल शवों को अस्पताल ले जाया गया है, मरने वालों में 3 महिला और 3 पुरुष हैं ये जमीन विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था, इस विवाद में 9 साल पहले भी एक हत्या हो चुकी है |ये जमीन विवाद काफी लंबे समय से चल रहा था, इस विवाद में 9 साल पहले भी एक हत्या हो चुकी है |
पूरा घटनाक्रम
जब इस संघर्ष की सूचना पुलिस को मिली तो पुलिस अधिकारी दल और बल के साथ रवाना हुए. गांव में बड़ी संख्या में पुलिस बल की तैनाती है बताया जा रहा है कि शुक्रवार सुबह धीर सिंह और उसके परिजनों ने हथियारों के साथ गजेंन्द्र सिंह के घर पर हमला कर दिया, वहां पर जो भी हुआ वो सब एक मोबाइल फोन के कैमरे में कैद हो गया इसमें साफ दिख रहा है कि किस तरह से कुछ लोग हाथ में राइफल लिए ताबड़तोड़ गोलियां बरसाए जा रहे हैं, फायरिंग कर रहे हैं एक तरफ से गोली पड़ती है और दूसरी तरफ लोग जमीन पर गिरने लगते हैं, इस पूरी घटना का वीडियो हर जगह वायरल हो रहा है |इस घटना की वजह से पूरे गांव का माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है, गांव में पुलिस बल की तैनाती है, दोनों पक्षों में ये खूनी संघर्ष आज का नहीं बहुत ही पुराना है और इसके पहले साल 2013 में पहले भी खूनी संघर्ष हो चुका है, इस जमीन विवाद को लेकर अब तक कम से कम तीन हत्याएं पहले हो चुकी हैं, और हत्याओं का आरोप उस पक्ष पर है जिसपर हमला किया गया है|

