कश्मीर के राजौरी में सुरक्षाबलों और आतंकवादियों के बीच आज यानी शुक्रवार को मुठभेड़ हो गई. उत्तरी कमान के मुताबिक, जम्मू-कश्मीर के राजौरी में अभियान के दौरान आतंकवादियों द्वारा किए गए विस्फोट में दो सैन्यकर्मी शहीद, चार अधिकारी घायल हो गए,
आपको बता दें की फिलहाल इलाके में ऑपरेशन जारी है साथ ही सुरक्षा के लिहाज से जिले में इंटरनेट सेवा को बंद कर दिया गया है, वहीं घायल जवानों को इलाज के लिए हेलिकॉप्टर से ले जाया गया है |
पुलिस का क्या कहना हैं
एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस, सेना और CRPF की एक संयुक्त टीम ने क्षेत्र में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में विशेष सूचना पर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान जैसे ही टीमें संदिग्ध स्थान पर पहुंचीं, तो छिपे हुए आतंकवादियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी, जवाबी कार्रवाई करते हुए मुठभेड़ शुरू हो गई और सुरक्षाबलों ने 2 से 3 आतंकियों को घेरा है।
आतंकियों के खिलाफ अभियान
मुठभेड़ के दौरान आतंकियों ने एक विस्फोटक उपकरण दागा था जिसकी चपेट में आकर दो जवान शहीद हो गए और एक अफसर सहित चार घायल हो गए। आसपास से अतिरिक्त टीमों को मुठभेड़ स्थल रवाना किया गया है।माना जा रहा हैं की यह वंही आतंकवादी समूह हैं जिसने 20 अप्रैल को पुंछ के तोता गली में सेना के एक ट्रक पर घात लगाकर हमला किया था जिसके चलते पांच सैनिक मारे गए थे और एक अन्य घायल हो गया था जम्मू स्तिथ रक्षा प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंद्र आनंद ने .एक बयान जारी किया जिसमे उन्होंने बताया की इन घात लगाकर हमला करने वाले आतंकियों के खिलाफ भारतीय सेना लगातार खुफिया अभियान भी चला रही हैं |

