उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी को जान से मारने की धमकी मिली है, जिससे पुलिस प्रशासन में मानो हड़कंप मच गया है. आपको बता दें की नंद गोपाल गुप्ता नंदी को उन्ही के दफ्तर के सरकारी नंबर पर अलग-अलग नंबरों से कॉल कर मारने की धमकी दी गई है |
क्या हैं मामला
ये फोन कॉल उनके दफ्तर में तैनात समीक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह ने रिसीव की, जिसके बाद शैलेंद्र सिंह ने इसकी सूचना मंत्री को दी है,आपको बता दें यह घटना 16 अप्रैल की बतायी जा रही हैं हालांकि इस संबंध में मंत्री ने तीन मई को लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में केस दर्ज कराया है. उन्होंने बताया कि आरोपी द्वारा किए गए फोन कॉल उनके समीक्षा अधिकारी शैलेंद्र सिंह रिसीव किए थे |
पुलिस कर रही हैं छानबीन
हालांकि हजरतगंज कोतवाली पुलिस ने मंत्री की तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है साथ ही पुलिस ने मंत्री द्वारा बताए गए चारो मोबाइल नंबरों को सर्विलांस पर लगाकर उनका डायवर्जन चेक कर रही है. पुलिस के मुताबिक कैबिनेट मंत्री नंदी ने पुलिस को दिए शिकायत में बताया है कि आरोपी ने 19 अप्रैल को चार नंबरों से फोन किया था जिसमे तीन नंबर लैंडलाइन के हैं, जबकि एक नंबर मोबाइल का है, साथ ही बताया की ये सभी फ्राड नंबर हैं और आम तौर पर इस तरह के नंबर साइबर क्राइम के लिए किया जाता है फिलहाल साइबर सेल की मदद से मामले की जांच कराई जा रही है |

