नगरीय निकाय चुनाव के पहले चरण का मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चला। पहले चरण में प्रदेश के नौ मंडलों के 37 जिलों में 10 नगर निगमों, 104 नगर पालिका परिषदों और 276 नगर पंचायतों के चुनाव के लिए मतदान हो चुका है।उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव का पहला चरण 4 मई को संपन्न हो गया. आपको बता दें की आंकड़ों के अनुसार 37 जिलों के मतदाताओं ने बीते दिन 7,593 प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी गोरखपुर में मतदान किया |
मतदान प्रतिशत
आपको बता दें उत्तर प्रदेश में शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में गुरुवार को शाम पांच बजे तक 45 फीसदी से अधिक मतदान हुआ. मतदान सुबह सात बजे शुरू हुआ और शाम छह बजे समाप्त हुआ. राज्य चुनाव आयोग (एसईसी) के अनुसार, वाराणसी में 38.89, लखनऊ में 35.42 और प्रयागराज में 30.32 मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया. 2017 के शहरी स्थानीय निकाय चुनाव के पहले चरण में 52.59 का मतदान प्रतिशत दर्ज किया गया था. 2017 में तीन चरणों में मतदान हुआ था और कुल मतदान प्रतिशत 53 था |
37 जिलों के मतदाताओं ने वोट डाला
राज्य चुनाव आयोग ने कहा कि 37 जिलों के मतदाताओं ने गुरुवार को 7,593 प्रतिनिधियों को चुनने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग किया, जिनमें 10 महापौर और 820 नगरसेवक शामिल हैं. जिन जिलों में पहले चरण में मेयर का चुनाव हुआ उनमें सहारनपुर, आगरा, मुरादाबाद, फिरोजाबाद, मथुरा, झांसी, प्रयागराज, लखनऊ, गोरखपुर और और वाराणसी हैं. अधिकारियों ने कहा कि पहले चरण में 2.40 करोड़ से अधिक वोटर थे. पहले चरण में नगर पालिका परिषद अध्यक्ष के 103, नगर पालिका परिषद सदस्य के 2,740, नगर पंचायत अध्यक्ष के 275 और नगर पंचायत सदस्य के 2,740, नगर पंचायत अध्यक्ष के 275 और नगर पंचायत सदस्य के 3,645 पदों के लिए मतदान हुआ था, वंही दूसरी और इस बार कुल 44,232 उम्मीदवार मैदान में थे |
रक्षामंत्री ने भी डाला वोट
राज्य चुनाव आयोग के अफसरों ने कहा कि 10 नगरसेवकों सहित 85 प्रतिनिधि निर्विरोध चुने गए इतना ही नहीं अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले ये चुनाव पार्टियों के पार्टियों के लिए परीक्षा की तरह साबित होंगे ,लखनऊ से सांसद रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने यहां गोमती नगर के एक बूथ पर अपना वोट डाला. तो वहीं उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, पूर्व उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा और बसपा प्रमुख मायावती ने भी लखनऊ में वोट डाला. साथ ही उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने प्रयागराज में मतदान किया |
कब होगा दूसरे चरण की वोटिंग
उत्तर प्रदेश के नगर निकाय चुनाव की दुसरे चरण की वोटिंग 11 मई को होगी,जबकि 13 मई को नतीजे घोषित किये जायेंगे |

