बहुजन समाज पार्टी (बसपा) सुप्रीमो मायावती शुक्रवार को कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पार्टी उम्मीदवारों के समर्थन में रैली करेंगी।पार्टी सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि सुश्री मायावती कर्नाटक राजधानी बेंगलुरू पहुँचने के बाद कल ही शाम चुनावी रैली को सम्बोधित करेंगी। यह रैली पैलेस ग्राउण्ड परिसर में आयोजित की गई है।रैली समापन के बाद वे पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों से मुलाकात के दौरान चुनावी तैयारी आदि के सम्बंध में उनसे विचार-विमर्श भी करेंगी। उल्लेखनीय है कि पंजाब को छोड़कर देश में कहीं भी किसी विरोधी पार्टी से गठबंधन नहीं करने की नीति के तहत बसपा में अकेले अपनी पार्टी के ही बूते पर यह चुनाव लड़ रही है तथा इसके लिए पार्टी ने ज्यादातर सीटों पर पार्टी के कर्मठ, ईमानदार लोगों को ही चुनाव मैदान में उतारने को प्राथमिकता दी है।
लम्बे समय बाद प्रचार में वापसी
मायावती लंबे समय बाद किसी चुनावी सभा को संबोधित करने वाली हैं. यहां चौंकाने वाली बात ये है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के निकाय चुनाव में कहीं भी चुनाव प्रचार नहीं किया. जबकि बीएसपी के उम्मीदवार मेयर से लेकर पार्षद की हर सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं. वहीं राज्य की सत्ता में काबिज भारतीय जनता पार्टी के सभी दिग्गजों ने निकाय चुनाव के लिए यूपी में ताबड़तोड़ रैलियां की थीं |
कहाँ होगी ये रैली
मायावती 5 मई को बैंगलुरु के रैली पैलेस ग्राउंड में चुनावी सभा करेंगी. जिसके बाद वे शाम को एक होटल में पार्टी के सीनियर नेताओं के साथ बैठक भी करेंगी. सूत्रों’ की माने तो बीएसपी के चुनाव लड़ने से पार्टी को कुछ खास फायदा तो नहीं होने वाला, लेकिन ऐसा करने से कांग्रेस को नुकसान जरूर हो सकता है |

