उत्तर प्रदेश में नगर निकाय 2023 का चुनाव चल रहा है। वोटिंग भी अच्छी खासी तादाद में हो रही है लेकिन इस बीच अमरोहा से एक बड़ी खबर सामने आई है। बता दें कि अमरोहा में फर्जी वोटिंग को लेकर पथराव का मामला सामने आया है। जहाँ पथराव के चलते 12 से ज्यादा लोग घायल हो गए हैं। पथराव के दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रही है। ये अमरोहा के थाना गजरौला कस्बे का मामला है।
वहीं संभल से भी ऐसा ही मामला सामने आया है। जहां दो 2 नाबालिग किशोरियां वोट डालने पहुंचीं थी। जैसे ही इस बात की भनक सीओ को लगी। मौके पर मौजूद सीओ ने दोनों को रोका। हिंद इंटर कॉलेज मतदान केंद्र का मामला है।
फर्जी वोट डालने पर क्या होता है ?
अगर कोई व्यक्ति फर्जी वोट डालते हुए पकड़ा जाता है तो उसके ऊपर IPC की Section 171D के तहत कार्रवाई की जाती है। आरोपी व्यक्ति के ऊपर IPC Section 171D के तहत मुकदमा दर्ज किया जाता है। इसके बाद अगर आरोपी पर आरोप तय हो जाता है यानी की आरोपी दोषी पाए जाता है तो उसे 1 साल की सजा होती है और साथ में जुर्माना भी लगाया जाता है। या फिर १ साल की जेल या सिर्फ जुर्माना लगाया जाता है।

