उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनाव के पहले चरण के लिए 37 जिलों में मतदान जारी है। चुनाव को लेकर सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है। प्रशासन सभी बूथों पर मुस्तैद है। अधिकारी अपने अपने जिले की बूथों का लगातार निरिक्षण कर रहे है। इस बीच, मैनपुरी से एक बड़ी और दुखद खबर आई है।
बता दें कि ड्यूटी के दौरान एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल की मृत्यु हो गई है। अभी मृत्यु की साफ़ वजह पता नहीं चली है। हालाँकि आशंका जताई जा रही है कि एसडीएम की मौत हार्ट अटैक की वजह से हुई है। गौरतलब है कि एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल नगर पंचायत ज्योंति खुढिया के चुनाव अधिकारी थे। वीरेंद्र कुमार मित्तल कलेक्ट्रेट पर अतिरिक्त डिप्टी कलेक्टर पद पर तैनात थे। बता दें कि मृत्यु के बाद एसडीएम वीरेंद्र कुमार मित्तल के परिवार को सूचना दे दी गई है.

