कर्नाटक विधानसभा चुनाव में मतदान लगातार जारी हैं,कर्नाटक विधानसभा चुनाव में आपको बता दें की आज एक बजे तक लगभग 37.25 प्रतिशत मतदान होने की खबर है,आपको बता दें की निर्वाचन आयोग के अधिकारियों के अनुसार, तटीय उडुपी जिले में दोपहर एक बजे तक सबसे अधिक 47.79 प्रतिशत मतदान हुआ वंही दूसरी और जबकि सबसे कम 29.41 प्रतिशत मतदान बृहत बेंगलुरु महानगर पालिका क्षेत्र में हैं|
कुल मत का प्रतिशत
दरअसल कर्नाटक की 224 विधानसभा सीटों के लिए मतदान आज सुबह सात बजे से शुरू हुआ, जो की शाम छह बजे तक जारी रहेगा।आपको बता दें की कर्नाटक में सत्तारूढ़ भाजपा, कांग्रेस और पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा की जनता दल (सेक्युलर) के बीच यह मुकाबला जीतने की दौड़ लगी हैं|आपको बता दें बेंगलुरु के शुरुआती घंटों में कुछ मतदान केंद्रों पर तेज मतदान देखा गया इतना ही नहीं मतदान केंद्रों पर बुजुर्ग मतदाताओं की बड़ी संख्या देखने को मिले मतदान के शुरुआती घंटों में देवेगौड़ा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राज्य कांग्रेस प्रमुख डी के शिवकुमार और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष नलिन कुमार कटील ने मतदान किया। कर्नाटक में 2018 के विधानसभा चुनाव में 72.36 प्रतिशत मतदान हुआ था।

