आजकल देश में गैंगस्टरों के ऊपर पुलिस की रडार पड़ गई है। दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने वांटेड अपराधी दीपक बॉक्सर को गिरफ्तार कर लिया है। उसे मेक्सिको में एफबीआई की मदद से गिरफ्तार किया गया, दीपक भारत में कई मामलों में वांटेड था। वो गोगी गैंग का मुखिया था, ये गैंग लॉरेंस बिश्नोई की गैंग के साथ काम करती थी।
वांटेड गैंगस्टर दीपक ‘बॉक्सर’ को इंस्ताबुल के रास्ते आज सुबह भारत लाया गया. उसे दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने गिरफ्तार किया है। ये पहली बार है जब दिल्ली पुलिस की टीम ने किसी गैंगस्टर को पकड़ने के लिए देश के बाहर ऑपरेशन चलाया है।
सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद से अब 14 देशों में बैठे 28 गैंगस्टरों पर अब भारत की पुलिस नजर पैनी बना रही है। मूसेवाला की हत्या का मेन मास्टमाइंड सतिंदरजीत सिंह उर्फ गोल्डी बराड़ अमेरिका में छिपा है। यहां (भारत) में उसके खिलाफ हत्या, फिरौती और अपहरण के कई मामले दर्ज हैं। भारत से दूर देश में वो अमेरिका से बैठे बैठे अपने गुर्गों से अपराध को अंजाम दे देता है।
केवल एक नहीं दो नहीं चार नहीं भारत में आतंकी हमलों से लेकर हत्या, फिरौती और अन्य जघन्य अपराधों में शुमार देश के 28 गैंगस्टर दुनिया के 14 मुल्कों में छिपे हुए हैं। केंद्र ने इनकी सूची तैयार की है। भारत की सुरक्षा और जांच एजेंसियों से बचकर भागे इन शातिर अपराधियों में सबसे ज्यादा नौ कनाडा में और पांच अमेरिका में छिपे हुए हैं।
इन गैंगस्टरों ने कनाडा, यूएई, पाकिस्तान की शरण ली हुई है और वहीं से बैठे बैठ भारत में आतंक का बीज़ बो रहें हैं लेकिन अब पुलिस ने अपनी रडार इन गैंगस्टरों पर तेज कर दी है और इन सही ठिकाने पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने कदम बढ़ा दिए हैं।

