Ghaziabad News : शहर की सबसे पुरानी रामलीला श्री सुल्लमल रामलीला का इस बार 126वां वर्ष होगा। श्री सुल्लामल रामलीला की अपनी अलग खासियत होती है। दूर-दूर से लोग श्री सुल्लामल रामलीला को देखने आते हैं। इस बार की राम लीला के लिए बुधवार को विधिवत तरीके से भूमिपूजन किया गया। मुख्य अतिथि प्रदेश के पिछड़ा वर्ग राज्य मंत्री नरेंद्र कश्यप ने विधिवत भूमि पूजन किया। भूमि पूजन में मेयर सुनीता दयाल, शहर विधायक अतुल गर्ग, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा, पूर्व विधायक सुरेंद्र कुमार मुन्नी, एमएलसी दिनेश गोयल, चीफ वार्डन ललित जायसवाल, जितेंद्र यादव आदि ने भी भाग लिया।
126 साल से ज्यादा पुरानी रामलीला
श्री सुल्लामल राम लीला के साथ अपने जुड़ाव की चर्चा करते हुए शहर विधायक अतुल गर्ग ने कहा कि 126 साल से अधिक पुरानी इस ऐतिहासिक राम लीला के भूमि पूजन में शामिल होना मेरे लिए गौरव की बात है। मैं बचपन से इस राम लीला को देखता आ रहा हूं। एक महीने पहले से ही रामलीला को लेकर उत्सुकता चरम पर होती है। राम लीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरो व कार्यवाहक महामंत्री दिनेश शर्मा बब्बै ने बुधवार को प्रेसवार्ता में श्री सुल्लामल राम लीला के कार्यक्रमों की विधिवत जानकारी दी।
ये भी पढ़ें : Akasa Airlines पर गहराए संकट के बादल, क्या बंद हो जाएगी कंपनी?
9 अक्टूबर से आरंभ होगी रामलीला
रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र कुमार वीरो व कार्यवाहक महामंत्री दिनेश शर्मा बब्बै ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 अक्टूबर को रावण का दूत नगर भ्रमण करेगा। उसके बाद 9 अक्टूबर को गणेश पूजन के बाद लीला प्रारम्भ होगी। भूमि पूजन के साथ रामलीला महोत्सव-2023 की भव्य तैयारी शुरू हो गई। भूमि पूजन में मुख्य रूप से उस्ताद अशोक गोयल, कनिष्ठ उपाध्यक्ष संजीव मित्तल, कोषाध्यक्ष अनिल चौधरी, राजेन्द्र मित्तल मेंदीवाले, ज्ञान प्रकाश गोयल, विनय सिंघल, नंद किशोर शर्मा, राधवेंद्र शर्मा, श्रीकांत राही, सुबोध गुप्ता, राकेश स्वामी, राजेश बंसल, पवन गुप्ता, राकेश मित्तल, पार्षद नीरज गोयल, पार्षद अजित निगम आदि गणमाननीय उपस्थित रहे।

