आतंकी साजिश पर बनी फिल्म केरला स्टोरी काफी सुर्खियों में बनी हुई है, केरला स्टोरी आतंकी साजिशों पर आधारित है, PM मोदी ने भी इस फिल्म का जिक्र करते हुए कहा- केरला स्टोरी सिर्फ एक राज्य में हुई आतंकी साजिशों पर आधारित है, देश का इतना खूबसूरत राज्य, जहां के लोग इतने परिश्रमी और प्रतिभाशाली है, उस केरला में चल रही आतंकी साजिश का खुलासा इस फिल्म में किया गया है |
प्रधानमंत्री ने क्या-क्या कहा
PM मोदी कर्नाटक विधानसभा चुनाव के लिए बेल्लारी में चुनाव प्रचार करने पहुंचे, वहां पर पीएम मोदी ने द केरला स्टोरी फिल्म का जिक्र करते हुए कांग्रेस पर निशाना साधा PM मोदी ने कहा, बम-बंदूक और पिस्तौल की आवाज तो सुनाई देती है, लेकिन समाज को जो अंदर से खोखला करती है उसकी कोई आवाज नहीं होती, आतंक के इस स्वरुप पर कोर्ट तक ने अपनी चिंता जताई है,मोदी ने कहा कर्नाटक को देश का नंबर-1 राज्य बनाने के लिए कानून व्यवस्था सबसे ऊपर है. भारतीय जनता पार्टी हमेशा से ही आतंकवाद के खिलाफ रही है, और कर्नाटक का आतंकवाद से मुक्त रहना बहुत जरुरी है और जब-जब आतंकवाद के खिलाफ कार्रवाई होनी शुरु होती है, तब-तब कांग्रेस के पेट में दर्द होना शुरु हो जाता है |
कांग्रेस से रहें सावधान
आपको बता दें की मोदी जी ने बताया देश का दुर्भाग्य देखिए आज समाज को तहस-नहस करने वाली इस आतंकी प्रवृत्ति के साथ कांग्रेस खड़ी नजर आ रही है, आगे PM मोदी ने कहा-सिर्फ इतना ही नहीं कांग्रेस पिछले दरवाजे से सौदेबाजी भी कर रही है और इसलिए कर्नाटक के लोगों को कांग्रेस से सावधान रहने की जरुरत है, जब मैं कांग्रेस को फिल्म पर रोक लगाने की कोशिश करते हुए देखता हूं तो मुझे आश्चर्य होता है, मैं आश्चर्य में पड़ जाता हूं |

