नई दिल्ली :- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष व लोकसभा सांसद राहुल गांधी ने मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड में एक सभा को संबोधित करते हुए केन्द्र सरकार पर निशाना साधा। राहुल ने कहा कि नोटबंदी, बेरोजगारी, जीएसटी और अब कृषि कानूनों से देश की जनता परेशान है औऱ अर्थव्यवस्था ध्वस्त हो रही है।
उन्होंने कहा कि नोटबंदी, जीएसटी ने भारतीय अर्थव्यवस्था के अनौपचारिक ढांचे को कमजोर कर रहा है। केन्द्र के तीनों कृषि कानून खेती-किसानी को नष्ट करने वाले हैं। जिस कृषि कानून को किसान खारिज कर चुके हैं उस कानून से सिर्फ देश के चंद उद्योगपतियों को फायदा होगा। उन्हीं के फायदे के लिए ये कानून केन्द्र लाई है।
उन्होंने कहा कि किसानों की फसल को खरीदने की एक प्रणाली है। इस प्रणाली में सुधार की जरूरत है लेकिन केन्द्र सरकार ने मंडियों को ही नष्ट करने की ठान ली है। राहुल ने कहा कि कृषि क़ानून मूल रूप से भारतीय कृषि क्षेत्र की रीढ़ को नष्ट कर देंगे।
Publish by- shivam Dixit
@shivamniwan

