National News : अंतरिक्ष के क्षेत्र में आज भारत नए नए कीर्तिमान गढ़ रहा है…चंद्रमा से लेकर सूर्य तक के अध्यन में भारतीय अंतरिक्ष ने अभूतपूर्व योगदान दिया है….23 अगस्त 2023 को चंद्रयान-3 लॉन्च किया गया उसके बाद 2 सितंबर 2023 में भारतीय अंतरिक्ष के लिए एक ऐतिहासिक दिन था… जब आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग हुई लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस दिन ऐतिहासिक बनाने के लिए हमारे वैज्ञानिकों ने दिन रात एक कर दिया..ना दिन देखा ना रात ना खाना देखा ना सोना और ना ही स्वास्थ्य देखा।
हिम्मत के साख कैंसर से लड़ रहे ISRO चीफ डॉ एस सोमनाथ
आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के दौरान इसरो के चीफ डॉ एस सोमनाथ को कैंसर डिटेक्ट हुआ था लेकिन वो हारे नहीं लड़े उनकी कीमोथैरेपी चलती रही परिवार और इसरो वैज्ञानिकों को डॉ एस सोमनाथ ने संभाला इतने चुनौतीपूर्ण समय में उन्होनें खुद को शांत और पॉजिटिव रखा और आदित्य एल-1 की लॉन्चिंग के बाद डॉ एस सोमनाथ ने पेट का स्कैन कराया और उन्हें पता लगा यह बीमारी उन्हें जेनेटिकली मिली है। जांच में सामने आया कि डॉ एस सोमनाथ को पेट का कैंसर हुआ था।
पुष्टि हो जाने के बाद सोमनाथ ने इसकी सर्जरी कराई और कीमोथैरेपी उनकी चलती रही लेकिन अब वो ठीक हो रहे हैं दवाएं चल रही हैं। ऐसे समय में परिवार का सपोर्ट बहुत जरूरी होता है जिससे इंसान की हिम्मत ना टूटे और डॉ एस सोमनाथ के परिवार ने उन्हें सपोर्ट भी किया है और कर रहे हैं सोमनाथ ने कहा कि उन्हें पता है इस बीमारी के इलाज में काफी समय लगेगा लेकिन यह जंग लड़ने के लिए वो बिल्कुल जुझारू हैं।
इसरो के आगे के सारे मिशन पूरा करके ही लूंगा दम- डॉ एस सोमनाथ ISRO चीफ
डॉ एस सोमनाथ ने कहा कि वो लगातार मेडिकल चेकअप और स्कैनिंग करवा रहें हैं साथ ही वो अपना काम और इसरो के मिशन और लॉन्च पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। सोमनाथ ने कहा कि इसरो के आगे के सारे मिशन पूरा करके ही दम लूंगा।