Ghaziabad News: विकास संघर्ष व डंपिंग ग्राउंड हटाओ समिति के तत्वाधान चल रहे आंदोलन में शनिवार को महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीण महिलाओं ने वंदना चौधरी की अगुवाई में कूड़ा डम्प करने आए समस्त वाहनों को वापस कर दिया। साथ ही डम्पि ग ग्राउंड पर कार्य कर रहे सभी कर्मचारियों को को भगा दिया। काफी प्रयास करने के बाद भी महिला नहीं मानी और जमकर बैठ गई। समिति के सदस्यों से पुनः अनुरोध किया, पुलिस प्रशासनिक अधिकारियों के द्वारा सक्षम अधिकारी को वार्ता के लिए 30 दिसम्बर निश्चित होने के बाद समस्त महिलाएं अपने घर चल गई।
प्रदूषण की समस्या का नहीं हुआ कोई समाधान
उधर अखंड महायज्ञ दो अखंड महायज्ञ के सातवे दिन काफी संख्या में ग्रामीणों ने पहुंचकर आहुति दी। विकास संघर्ष समिति के सचिव सलेक भैया ने बताया कि पूर्व मे प्रशासन को दिये गये अल्टीमेटम पर शासन प्रशासन की तरफ से प्रदूषण की समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। अब ग्रामीण जनता पंचायत कर निर्णय लेगी। अब तक शासन प्रशासन का कोई भी प्रतिनिधि यज्ञ स्थल तक नहीं पहुंच है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश उत्पन्न है। अब आगे की रणनीति बनाने की तैयारी कर दी गयी है। उन्होंने बताया कि क्षेत्र के युवा अब रविवार को यज्ञ स्थल पर एकत्रित होकर 151 मोटर साईकिल के साथ सौलह गांव में जन जागरण रैली निकालेंगे। महिलाओं ने गांव–गांव जाकर नुक्कड़ सभाएं प्रारम्भ कर दी है। पुरुषों ने शुक्रवार को नुक्कड़ सभाएं शुरू कर दी गई थी, जो रविवार को भादौली, मानौली, मकरेडा गांव में की गई।